×

सिंगापुर दुनिया का नया सबसे ‘पावरफुल’ पासपोर्ट ... भारत 85वें स्थान पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रैंकिंग ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। जो अमेरिकी पासपोर्ट पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली माना जाता था, वह अब अपनी चमक खो चुका है। 20 साल के इतिहास में पहली बार, अमेरिका शीर्ष 10 देशों की सूची से आउट हो गया है, जबकि एशिया के एक छोटे से देश ने दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट होने का ताज अपने नाम कर लिया है।

By: Arvind Mishra

Oct 16, 20252:34 PM

view4

view0

सिंगापुर दुनिया का नया सबसे ‘पावरफुल’ पासपोर्ट ... भारत 85वें स्थान पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रैंकिंग ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है।

  • 20 साल के इतिहास में पहली बार, अमेरिका शीर्ष देशों की सूची से बाहर 
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की ताजा रैंकिंग में दिखा ऐतिहासिक बदलाव
  • एशिया ने ताकतवर पासपोर्ट का ताज पहनकर पश्चिमी देशों को दी चुनौती

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रैंकिंग ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। जो अमेरिकी पासपोर्ट पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली माना जाता था, वह अब अपनी चमक खो चुका है। 20 साल के इतिहास में पहली बार, अमेरिका शीर्ष 10 देशों की सूची से आउट हो गया है, जबकि एशिया के एक छोटे से देश ने दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट होने का ताज अपने नाम कर लिया है। वहीं भारतीय पासपोर्ट धारकों को रैंकिंग में थोड़ा सा झटका लगा है। भारत पिछले साल के 80वें स्थान से फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है। मतलब भारतीय पासपोर्ट के साथ अब भी 57 देशों में बिना वीजा के प्रवेश संभव है। हालांकि रैंकिंग में गिरावट आई है, लेकिन भारत लगातार प्रयास कर रहा है और आने वाले समय में पड़ोसी देशों के साथ बेहतर समझौतों से इसकी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान (24 देश) दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट बना हुआ है, जिसके नागरिक सबसे कम देशों में यात्रा कर सकते हैं।

एशिया के सिर दुनिया का ताज

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की नई रैंकिंग में एशिया ने स्पष्ट रूप से अपनी बढ़त दर्ज कराई है। सिंगापुर ने 193 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा देकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का दर्जा हासिल किया है। यह सफलता सिंगापुर की लगातार मजबूत होती विदेशी नीतियों और व्यापारिक समझौतों का नतीजा है। सिंगापुर के बाद दक्षिण कोरिया 190 गंतव्यों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि जापान 189 गंतव्यों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अमेरिका की निकली अकड़

जो देश पासपोर्ट के मामले में विश्व गुरु था, उस अमेरिका के लिए यह रैंकिंग निराशाजनक है। अमेरिका इस बार फिसलकर मलेशिया के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर आ गया है। अब अमेरिकी पासपोर्ट धारक 180 गंतव्यों तक ही वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। यह 2014 की स्थिति से एक बड़ी गिरावट है, जब अमेरिका इस सूचकांक में शीर्ष पर था। वहीं, चीन ने जर्मनी और फ्रांस जैसे कई यूरोपीय देशों को वीजा छूट दी, लेकिन अमेरिका को नहीं दी। आज, कुल 36 देश अमेरिकी पासपोर्ट से ज्यादा यात्रा की आजादी देते हैं।

महाशक्तियां अब अकेली नहीं

यह गिरावट केवल संख्या नहीं, बल्कि एक मौलिक बदलाव है। यह सॉफ्ट पावर की एक नई परिभाषा है, जो राष्ट्र दुनिया से खुलेपन और सहयोग का हाथ मिला रहे हैं, वे आगे निकल रहे हैं। वहीं, जो देश सिर्फ अपने पुराने रुतबे पर टिके हैं, उन्हें झटका लग रहा है। यूनाइटेड किंगडम भी इसी लिस्ट में है, जो संयुक्त अरब अमीरात के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर खिसक गया है। यह साफ है कि विश्व मंच पर पुरानी पश्चिमी महाशक्तियां अब अकेली नहीं हैं।

चीन-यूएई ने भरी उड़ान

रैंकिंग में सबसे चौंकाने वाली और प्रेरणादायक कहानी संयुक्त अरब अमीरात की है। उसने पिछले दशक में अपनी रैंकिंग में 34 पायदान की अविश्वसनीय छलांग लगाई है। अब यह 8वें स्थान पर है। यूएई ने आक्रामक रूप से कूटनीतिक संबंध बनाए और वैश्विक खुलेपन को अपनाया, जिसका सीधा फायदा उसके नागरिकों को मिला। वहीं, चीन भी 2015 में 94वें स्थान से सुधरकर अब 64वें स्थान पर आ गया है, जिससे उसके नागरिकों को 37 अतिरिक्त देशों में वीजा-मुक्त पहुंच मिली है।

शक्तिशाली पासपोर्ट

सिंगापुर    193 देश

द.कोरिया    190 देश

जापान    189 देश

जर्मनी    188 देश

आस्ट्रिया    187 देश

ग्रीस    186 देश

पोलैंड    185 देश

क्रोएशिया    184 देश

कनाडा    183 देश

लातविया    182 देश

आइसलैंड    181 देश

अमेरिका    180 देश

भारत    85 देश

COMMENTS (0)

RELATED POST

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा नेता नितिन नवीन का दो दिवसीय दौरा, दुर्गापुर और आसनसोल में बड़ी सांगठनिक बैठकें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा नेता नितिन नवीन का दो दिवसीय दौरा, दुर्गापुर और आसनसोल में बड़ी सांगठनिक बैठकें

पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा नेता नितिन नवीन 27-28 जनवरी को बंगाल दौरे पर रहेंगे। जानें उनके दुर्गापुर 'कमल मेला', कोर टीम मीटिंग और बर्धमान कार्यकर्ता सम्मेलन का पूरा शेड्यूल।

Loading...

Jan 24, 20265:26 PM

ट्रैक पर धमाका...मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

ट्रैक पर धमाका...मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

पंजाब के फतेहगढ़ के सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात एक बड़ा धमाका हो गया।  यह धमाका आरडीएक्स से किया गया है। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है।

Loading...

Jan 24, 202611:22 AM

एमपी में बारिश: उत्तरकाशी में बर्फबारी... राजस्थान में सर्दी का सितम

एमपी में बारिश: उत्तरकाशी में बर्फबारी... राजस्थान में सर्दी का सितम

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं।

Loading...

Jan 24, 202611:04 AM

 गणतंत्र दिवस: परेड में दिखेगा पाक आतंकियों का काल-एस-400 

 गणतंत्र दिवस: परेड में दिखेगा पाक आतंकियों का काल-एस-400 

गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में पहली बार सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर कमोडोर मनीष सबरवाल के अनुसार, यह प्रणाली आपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। चार दिनों के संघर्ष के दौरान इसने पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू और एक जासूसी विमान को मार गिराया था।

Loading...

Jan 24, 202610:26 AM

पंजाब: ढाई किलो आरडीएक्स के साथ चार आतंकवादी किए गए गिरफ्तार

पंजाब: ढाई किलो आरडीएक्स के साथ चार आतंकवादी किए गए गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में किसी आतंकी वारदात की फिराक में पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस और सीआईए स्टाफ जालंधर की टीम के जॉइंट आपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

Jan 24, 202610:05 AM