×

सावन में महाकाल भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन: भोपाल-उज्जैन के बीच 

सावन महीने में भोपाल और उज्जैन के बीच आज (10 जुलाई 2025) से एक स्पेशल ट्रेन की शुरु की है, जो 31 अगस्त तक चलेगी।

By: Ajay Tiwari

Jul 10, 20255:26 PM

view33

view0

सावन में महाकाल भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन: भोपाल-उज्जैन के बीच 

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
सावन महीने में भोपाल और उज्जैन के बीच आज (10 जुलाई 2025) से एक स्पेशल ट्रेन की शुरु की है, जो 31 अगस्त तक चलेगी।
रेलवे की आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि गाड़ी संख्या 09313/09314 उज्जैन-भोपाल स्पेशल 10 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी. इस ट्रेन से भोपाल, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी. सावन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन का फायदा मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा और भी सुगम और आरामदायक होगी.

देखें स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

भोपाल से उज्जैन यात्रा (गाड़ी संख्या- 09314)

यह ट्रेन आज 10 जुलाई से रोजाना रात 2:15 बजे भोपाल से रवाना होगी और सुबह 7:20 बजे उज्जैन पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:

संत हिरदाराम नगर: रात 2:38 बजे
सीहोर: रात 3:10 बजे
कालापीपल: रात 3:40 बजे
शुजालपुर: सुबह 4:20 बजे
अकोदिया: सुबह 5:40 बजे
कालीसिंध: सुबह 5:10 बजे
बेरछा: सुबह 5:25 बजे
मक्सी: सुबह 5:55 बजे
तराना रोड: सुबह 6:20 बजे

2. उज्जैन से भोपाल यात्रा (गाड़ी संख्या- 09313)

उज्जैन से भोपाल लौटते समय यह ट्रेन रोजाना रात 9:00 बजे उज्जैन से चलेगी और रात 1:05 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में इसके ठहराव ये होंगे:
तराना रोड: रात 9:30 बजे
मक्सी: रात 9:45 बजे
बेरछा: रात 10:02 बजे
कालीसिंध: रात 10:15 बजे
अकोदिया: रात 10:35 बजे
शुजालपुर: रात 10:48 बजे
कालापीपल: रात 11:05 बजे
सीहोर: रात 11:36 बजे
संत हिरदाराम नगर: रात 12:40 बजे

यह स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी, जिससे यात्री आसानी से चढ़ और उतर सकेंगे.

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल भाजपा नई कार्यकारिणी घोषित: रविंद्र यती की टीम में 37 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल भाजपा नई कार्यकारिणी घोषित: रविंद्र यती की टीम में 37 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष रविंद्र यती की 37 सदस्यीय टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और IT प्रभारी समेत कई अनुभवी चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Feb 10, 20269:25 PM

खाद्यान्न आवंटन में बड़ा अंतर, डिस्पैच 60% तक लेकिन एफपीएस पहुंच 20% पर अटकी

खाद्यान्न आवंटन में बड़ा अंतर, डिस्पैच 60% तक लेकिन एफपीएस पहुंच 20% पर अटकी

संभाग के छह जिलों में खाद्यान्न आवंटन के बाद डिस्पैच और वास्तविक वितरण के आंकड़ों में गंभीर अंतर सामने आया है। जहां 40 से 60 फीसदी तक खाद्यान्न का डिस्पैच दर्ज हुआ, वहीं उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते यह औसतन 20 से 36 फीसदी रह गया।

Loading...

Feb 10, 20268:23 PM

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

धारकुंडी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज को भू-समाधि दी गई। यह केवल एक संत की विदाई नहीं, बल्कि करुणा, तप, संयम और मौन साधना से भरे युग का शांत अवसान है।

Loading...

Feb 10, 20267:09 PM

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों ने सुरैया गुरु पर 'किन्नर जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Loading...

Feb 10, 20267:05 PM

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM