संभाग के छह जिलों में खाद्यान्न आवंटन के बाद डिस्पैच और वास्तविक वितरण के आंकड़ों में गंभीर अंतर सामने आया है। जहां 40 से 60 फीसदी तक खाद्यान्न का डिस्पैच दर्ज हुआ, वहीं उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते यह औसतन 20 से 36 फीसदी रह गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद्यान्न आवंटन के बाद उठाव और वास्तविक वितरण के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखने को मिला है। संभाग के छह जिलों में खाद्यान्न का डिस्पैच 40 से 60 फीसदी के बीच दर्ज किया गया, लेकिन उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते यह आंकड़ा 20 फीसदी तक गिर गया। सिंगरौली, मऊगंज और सीधी जिलों में यह अंतर सबसे अधिक है।
जिले को फरवरी माह में 4360 मीट्रिक टन गेहूं, 1107 मीट्रिक टन चावल, 33 मीट्रिक टन शक्कर और 222 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड नमक का आवंटन किया गया। इसमें से 52 फीसदी गेहूं और 50 फीसदी चावल का डिस्पैच हुआ, जबकि औसत डिस्पैच 51 फीसदी रहा। एफपीएस तक वास्तविक प्राप्ति की बात करें तो गेहूं 32 फीसदी, चावल 35 फीसदी और औसत मात्र 34 फीसदी ही पहुंच सका। रीवा जिले में स्थिति सतना से थोड़ी बेहतर रही। जिले को 4943 मीट्रिक टन गेहूं और 1322 मीट्रिक टन चावल आवंटित हुआ। यहां डिस्पैच का औसत 58 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि एफपीएस तक औसतन 36 फीसदी खाद्यान्न ही पहुंच पाया। हालांकि वितरण की गति में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
सीधी और सिंगरौली के हाल
सीधी जिले को 3405 मीट्रिक टन गेहूं और 2058 मीट्रिक टन चावल मिला। डिस्पैच औसतन 36 फीसदी रहा, जबकि एफपीएस तक मात्र 23 फीसदी खाद्यान्न ही पहुंच सका। यह स्थिति जिले में परिवहन और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। सिंगरौली जिले में 3399 मीट्रिक टन गेहूं और 2083 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया। डिस्पैच का औसत 63 फीसदी रहा, लेकिन एफपीएस तक औसतन 33 फीसदी ही सामग्री पहुंची। यानी डिस्पैच और वितरण के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है।
मैहर और मऊगंज की स्थिति
मैहर जिले को 2419 मीट्रिक टन गेहूं और 677 मीट्रिक टन चावल मिला। यहां गेहूं का डिस्पैच 50 फीसदी और चावल का 70 फीसदी रहा, जबकि औसत डिस्पैच 60 फीसदी दर्ज हुआ। एफपीएस तक औसतन 36 फीसदी खाद्यान्न पहुंच सका। मऊगंज जिले में 2144 मीट्रिक टन गेहूं और 594 मीट्रिक टन चावल आवंटित हुआ। डिस्पैच का औसत 43 फीसदी रहा, लेकिन एफपीएस तक केवल 22 फीसदी सामग्री पहुंची, जो चिंता का विषय है।
जिलेवार परफार्मेंस
टॉप
रीवा : 36%
डिस्पैच: 58%
वितरण अपेक्षाकृत बेहतर, सुधार की गुंजाइश बनी
मैहर : 36%
डिस्पैच: 60%
चावल उठाव बेहतर
गेहूं में सुस्ती
सतना : 34%
डिस्पैच: 51%
ब्लॉक स्तर पर असमान वितरण
बॉटम
मऊगंज : 22%
डिस्पैच: 43%
परिवहन और लोडिंग में देरी
सीधी : 23%
डिस्पैच: 36%
लॉजिस्टिक बाधाएं बनी बड़ी वजह
सिंगरौली : 33%
डिस्पैच: 63%
डिस्पैच-वितरण में सबसे ज्यादा गैप
(एफपीएस तक औसत प्राप्ति के आधार पर)


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।