×

रफ्तार ने छीनी जिंदगी...इंदौर में आधी रात इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत

सभी दोस्त देर रात शहर घूमने निकले थे, इसी दौरान बायपास पर ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। आशंका है कि कार तेज रफ्तार में थी।

By: Arvind Mishra

Jul 01, 202515 minutes ago

view1

view0

रफ्तार ने छीनी जिंदगी...इंदौर में आधी रात इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत

कार से घूमने निकले थे पांच दोस्त, तीन छात्र गंभीर घायल
इंदौर। स्टार समाचार वेब

इंदौर में रात के समय एक सड़क हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ये छात्र महेश्वर के पास ढापला गांव के रहने वाले थे और इंदौर में पढ़ाई कर रहे थे। दरअसल, इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास स्थित ब्रिज के पास देर रात 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान धीरज पाटीदार (20) पुत्र किशोर पाटीदार निवासी ग्राम ढापला, थाना मंडलेश्वर और धुव्र पाटीदार पुत्र डालूराम पाटीदार, निवासी धरगांव, मंडलेश्वर के रूप में हुई है। दोनों इंदौर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे थे और रेडियो कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे। हादसे में हेमंत पाटीदार, आदित्य और यशराज नामक तीन छात्र घायल हुए हैं। इनमें हेमंत महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज से बीएससी कर रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डिवाइडर से टकराई तेज कार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार धीरज लेकर आया था। सभी दोस्त देर रात शहर घूमने निकले थे, इसी दौरान बायपास पर ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। आशंका है कि कार तेज रफ्तार में थी।

फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने छात्रों के परिजनों को मंडलेश्वर में सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हेमंत खंडेलवाल के हाथ MP BJP की कमान: अध्यक्ष बनना तय

1

0

मध्यप्रदेश भाजपा की कमान किसके हाथ होगी, यह तय हो गया है। वे लंबी पारी खेल चुके विष्णु दत्त शर्मा की जगह लेंगे। खंडेलवाल के नाम की घोषणा होना बाकी है।

Loading...

Jul 01, 2025just now

MP में देहदान-अंगदान पर राजकीय सम्मान: परिजनों को मिलेगा गौरव

मध्यप्रदेश सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब देहदान और अंगदान करने वालों को राजकीय सम्मान मिलेगा। जानें कैसे गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे बढ़ेगी अंगदान के प्रति जागरूकता।

Loading...

Jul 01, 2025just now

MP: प्रतिभाशली विद्यार्थियों का लैपटॉप का इंतजार खत्म.. जानिए कब मिलेगी राशि

12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा में 75 % या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का लैपटॉप का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जुलाई को लैपटॉप की राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। 

Loading...

Jul 01, 2025just now

मोहन कैबिनेट:   मध्यप्रदेश में अब ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान

मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जहां कई अहम और बड़े फैसले लिए गए। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी मंत्रियों को बधाई दी।

Loading...

Jul 01, 2025just now

1000 करोड़ के कमीशन पर मंत्री बोलीं-मैं कर रही हूं जनता की सेवा, मुझे किया जा रहा प्रताड़ित

मध्यप्रदेश की पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उईके पर 1000 करोड़ कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपने ही विभाग की मंत्री के खिलाफ जांच बैठा दी है। पूर्व विधायक द्वारा मंत्री पर जल जीवन मिशन से जुड़े 1000 करोड़ की घूस लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।