मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भाजपा की बैठक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को 'शुतुरमुर्ग' बताते हुए कहा कि वह जनता को गुमराह कर रही है। जानें राम मंदिर, धारा 370 और तीन तलाक पर सीएम ने क्या कहा और आगामी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर क्या है उनका विचार।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भाजपा के सेवा पखवाड़े की तैयारी बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को 'शुतुरमुर्ग' बताते हुए कहा कि वह खतरे को देखकर रेत में सिर घुसाकर जनता को गुमराह कर रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने राम के नाम पर दंगे करवाए, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों का जीवन बर्बाद किया और धारा 370 लागू करके हजारों निर्दोष लोगों की जान ली।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कच्ची मिट्टी के नहीं बने हैं और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर काम करते हैं। सीएम ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए आने वाला समय और भी चुनौतीपूर्ण है, खासकर 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के संदर्भ में।
सीएम ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियाँ लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता से दुश्मन बौखलाए हुए हैं और रावण की तरह साधु का वेश धरकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को अपनी जड़ों को और मजबूत करने का संदेश दिया।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह