×

मॉर्निंग अपडेट: ईरान में अल्टीमेटम से लेकर दिल्ली में भाजपा के नए 'बॉस' तक, दिन भर की बड़ी खबरें

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

By: Ajay Tiwari

Jan 21, 20265:14 AM

view15

view0

मॉर्निंग अपडेट: ईरान में अल्टीमेटम से लेकर दिल्ली में भाजपा के नए 'बॉस' तक, दिन भर की बड़ी खबरें

नमस्कार.

देश और दुनिया से लेकर प्रदेश तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी को नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सख्ती और विकास की नई लहर देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में प्रदर्शनकारियों को सख्त अल्टीमेटम दिया गया है, तो दावोस में मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए गूगल के साथ बड़े निवेश की चर्चा हुई है। वहीं, सामाजिक विवादों और दुखद हादसों ने भी सुर्खियां बटोरी हैं।

ईरान: दंगाइयों को तीन दिन में आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम 

ईरान। दिसंबर-2025 में शुरू हुए उग्र प्रदर्शनों ने ईरान को हिलाकर रख दिया था। अब ये प्रदर्शन शांत हो गए हैं और खामेनेई सरकार ने दंगाइयों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ईरान के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने  उन प्रदर्शनकारियों को अल्टीमेटम जारी किया, जिन्हें अधिकारी दंगाई बता रहे हैं। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा-ऐसे प्रदर्शनकारियों को तीन दिनों के भीतर सरेंडर करना होगा, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विस्तार से पढ़ें...

पीएम मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता...नितिन नबीन भाजपा के बॉस

नई दिल्ली।  नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। चुनाव अधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा- नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा- नितिन नबीन मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं। विस्तार से पढ़ें..

नोएडा सेक्टर-150 हादसा: बिल्डर गिरफ्तार, सीएम योग सख्त

नोएडा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने उत्तर प्रदेश के 'शो-विंडो' कहे जाने वाले नोएडा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस हृदयविदारक घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। शासन ने तत्काल प्रभाव से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. को पद से हटाकर प्रतीक्षारत (Waiting) कर दिया है। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अफसरशाही की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विस्तार से पढ़ें...

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा... कास्टवाद नहीं... देश में होना चाहिए राष्ट्रवाद

बांदा।  अपनी बेबाक बोली और हाजिर जवाबी के लिए दुनिया में चर्चित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल,उत्तरप्रदेश के बांदा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दिया है कि सुर्खियों में आ गया। उन्होंने कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया, उस दिन न तो शर्मा बचेंगे न वर्मा बचेंगे, न क्षत्रिय बचेंगे, न रैदास वाले बचेंगे। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा-न तुलसी दास वाले बचेंगे न अगड़ा बचेगा ना पिछड़ा बचेगा। विस्तार से पढ़ें..

राज्यपाल ने की राष्ट्रगान बजाने की मांग... अध्यक्ष ने किया इंकार

तमिलनाडु। सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच एक बार फिर तकरार सामने आई है। यही नहीं, राज्यपाल विधानसभा सत्र को बीच में छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने तमिल एंथम के बाद राष्ट्रगान बजाने की मांग की थी, जिसे विस अध्यक्ष अप्पावु ने मानने से इंकार कर दिया। ऐसे में नाराज राज्यपाल सदन को संबोधित किए बिना ही कार्रवाई का बहिष्कार कर दिया। राज्यपाल ने तीसरी बार सदन का बहिष्कार किया है। इससे पहले 2024 और 2025 में भी भाषण नहीं दिया था। तमिलनाडु लोकभवन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस पूरे मामले की जानकारी दी है। विस्तार से पढ़ें..

UP: एक ही परिवार के पांच लोगों के मिले शव... सभी को लगी गोली

सहारनपुर।  उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी में बंद मकान के अंदर मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी देहात पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का माना जा रहा है। मौके पर पुलिस को मकान के अंदर ताले लगे मिले। शव पर गोली के निशान है। विस्तार से पढ़ें...

सीएम ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के क्रांतिकारी विकास मार्ग पर मध्यप्रदेश अग्रसर

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल को अपनाते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में लेखक पद्मश्री आलोक मेहता द्वारा रचित पुस्तक रिवॉल्यूशनरी राज-नरेन्द्र मोदी: 25 इयर्स (कॉफी टेबल बुक) ग्रहण करते हुए यह बात कही। विस्तार से पढ़ें..

धार भोजशाला में बसंत पंचमी पर शांति से पूजा होगी और नमाज भी

इंदौर।  मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी और नमाज अदा कराने के दौरान टकराव के हालात न बने, इसके लिए तगड़े पुलिस बल का इंतजाम किए गए हैं। अफसरों ने दस साल पहले यानी 2016 में अपनाए गए फार्मूले पर भरोसा जताया है। तब दोनों समाज आमने-सामने नहीं हुए थे और भोजशाला खाली कराने की नौबत भी नहीं आई थी। विस्तार से पढ़ेंं..

भोपाल:  मंत्री विजय शाह का मुखौटा पहनाकर युवक को पुलिस को सौंपा

भोपाल।  आपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम की जानकारी देश-दुनिया के सामने रखने वाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी मंत्री के अन्य विवादित बयानों की जांच भी कोर्ट के निर्देश पर कर रही है। विस्तार से पढ़ें..

गूगल करेगा मध्य प्रदेश में निवेश, कृषि और शिक्षा में AI के जरिए आएगा डिजिटल बदलाव

दावोस।विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 के दौरान दावोस में मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल और गूगल के एशिया पैसिफिक प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में गूगल ने मध्य प्रदेश के आईटी (IT), आईटीईएस (ITES) और डेटा सेंटर परियोजनाओं में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है। विस्तार से पढ़ें..

रीवा जिला न्यायालय में हंगामा, अधिवक्ताओं ने पुलिस खदेड़ी, सात घंटे बंद रहा गेट

रीवा( जिला न्यायालय परिसर में यातायात पुलिस के अलाउंसमेंट और कार्रवाई की धमकी ने अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़का दिया। अधिवक्ता ऐसे भड़के कि उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस को खदेड़ दिया और गेट पर ताला जड़ दिया। किसी को आने जाने नहीं दिया। विस्तार से पढ़ें..

चलते-चलते..
रिश्ते कम बनाइए लेकिन उन्हें दिल से निभाइए क्यूंकि अक्सर लोग बेहतर की तलाश में बेहतरीन खो देते हैं..!
सुप्रभात

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM