×

खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन, 29 अक्टूबर

हर सुबह.. देश-दुनिया आपके आसपास घटने वाली खबरों से अपडेट करता बुलेटिन

By: Ajay Tiwari

Oct 29, 20251:42 AM

view1

view0

खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन, 29 अक्टूबर

स्टार सुबह... नमस्कार 
खबरों के सफरनामे में बात केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग को मिली मंजूरी की... बिहार के तेजस्वी प्रण की.. भारत के यात्री विमान बनाने के करार की.. मप्र मोहन कैबिनेट के फैसलों की और कब्जा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को लेकर सख्त मिजाज की।
 
8वां वेतन आयोग: पूर्व SC न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को कमान


नई दिल्ली. केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और इसके विचारणीय विषयों (Terms of Reference) को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। विस्तार से पढ़िए...


महागठबंधन का 'बिहार का तेजस्वी प्रण' जारी, 20 महीने में सरकारी नौकरी 


पटना.  बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, महागठबंधन (Grand Alliance) ने अपना बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को 'बिहार का तेजस्वी प्रण' नाम दिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के 20 प्रमुख वादे शामिल हैं। विस्तार से पढ़िए...


ऐतिहासिक फैसला... धमकाने पर पुलिस सीधे दर्ज कर सकती है केस


नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक एतिहासिक फैसले में कहा कि आईपीसी की धारा 195 ए के तहत गवाह को धमकाने का अपराध संज्ञेय है, जिसके तहत पुलिस बिना अदालत की शिकायत की प्रतीक्षा किए सीधे एफआईआर दर्ज कर सकती है और जांच शुरू कर सकती है। विस्तार से पढ़िए..


अमेरिका को बड़ा झटका... भारत में पहली बार बनेगा यात्री विमान


नई दिल्ली. भारत में पहली बार यात्री विमान बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूसी कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉपोर्रेशन के साथ करार किया है। ये दोनों एयरोस्पेस कंपनियां मिलकर भारत में ही एसजे-100 जेट बनाएंगे। दोनों कंपनियों ने इसके लिए मेमोरेंडम आॅफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस और भारत के बीच यह नया करार, अमेरिका के लिए एक और झटके से कम नहीं है। विस्तार से पढ़िए...

जयपुर... अब हाईटेंशन से बस में लगी आग... दो की मौत, दस यात्री झुलसे


जयपुर.राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य में कहीं न कहीं एक दो हादसे हो रहे हैं। अब जयपुर के पास मनोहरपुर में एक भीषण बस हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। इससे बस आग का गोला बन गई। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि दस गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।  विस्तार से पढ़िए...


MP कैबिनेट बैठक: सरकारी आवास पर कब्जे पर सख्ती की तैयारी

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है सरकारी आवासों पर अनधिकृत कब्जा बनाए रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम कसना। विस्तार से पढ़िए...


MP में 3 नए जिले और नया संभाग बनाने की तैयारी


भोपाल. मध्य प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने राज्य के प्रशासनिक मानचित्र में महत्वपूर्ण फेरबदल करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें तीन नए जिले बनाने और एक नया संभाग (डिवीजन) स्थापित करने की योजना शामिल है। यह पुनर्गठन मुख्य रूप से इंदौर संभाग की अत्यधिक जनसंख्या और विशाल आकार के कारण प्रशासनिक बोझ को कम करने के लिए लाया गया है। विस्तार से पढ़िए...

MP: डीए 58% करने और सेवानिवृत्ति आयु समान करने की तैयारी!


भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (28 अक्टूबर 2025) राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री आज राजधानी भोपाल के सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित 'दीपावली मिलन समारोह' में शामिल होंगे, जहां उनकी ओर से महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु एक समान करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। विस्तार से पढ़िए..

चलते-चलते..
लाख दलदल हो, पांव जमाए रखिये; हाथ खाली ही सही ऊपर उठाये रखिये; कौन कहता है छलनी में, पानी रुक नहीं सकता; बर्फ बनने तक, हौसला बनाये रखिये।

COMMENTS (0)

RELATED POST

खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन, 29 अक्टूबर

1

0

खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन, 29 अक्टूबर

हर सुबह.. देश-दुनिया आपके आसपास घटने वाली खबरों से अपडेट करता बुलेटिन

Loading...

Oct 29, 20251:42 AM

खबरों से अपडेट करता सुबह का स्टार समाचार बुलेटिन(27 अक्टूबर)

1

0

खबरों से अपडेट करता सुबह का स्टार समाचार बुलेटिन(27 अक्टूबर)

खबरों के सफरनामे में बात मोदी ने  क्यों टाला मलेशिया दौरा... आगरा के एक्सप्रेस वे पर वर्निंग बस की...लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अमेरिका से आए गुर्गे की... मध्यप्रदेश में "जॉब क्रिएटर" बन रही हैं बहनें क्यों कहा सीएम ने.. 

Loading...

Oct 27, 20255:49 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

6

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

खबरों के सफरनामे में बात दीपावली पर पटाखों की 'सुप्रीम' छूट की... बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे की... जैसलमेर बस अग्निकांड की... और मध्यप्रदेश के सागर में सफाई कर्मी की हत्या की... आबकारी का रिटायर्ड धनकुबैर की..

Loading...

Oct 16, 20255:57 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन.. स्टार सुबह

12

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन.. स्टार सुबह

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन स्टार सुबह

Loading...

Oct 14, 20251:07 AM

खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह' न्यूज बुलेटिन

9

0

खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह' न्यूज बुलेटिन

स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में बात ममता बेनर्जी के दुखद बयान की... बिहार में NDA के सीट शेयरिंग की... मुत्तकी का यू-टर्न की... और दमोह के मीम विवाद की।

Loading...

Oct 13, 20255:17 AM