खबरों के सफरनामे में बात दीपावली पर पटाखों की 'सुप्रीम' छूट की... बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे की... जैसलमेर बस अग्निकांड की... और मध्यप्रदेश के सागर में सफाई कर्मी की हत्या की... आबकारी का रिटायर्ड धनकुबैर की..

नमस्कार
स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में बात दीपावली पर पटाखों की 'सुप्रीम' छूट की... बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे की... जैसलमेर बस अग्निकांड की... और मध्यप्रदेश के सागर में सफाई कर्मी की हत्या की... आबकारी का रिटायर्ड धनकुबैर की..
नई दिल्ली. दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ा गिफ्ट दिया है। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री पर लगी रोक हटा दी और शर्त के पटाखे जलाने की भी इजाजत दी है। त्योहार पर पटाखा उत्पादकों और लोगों को यह बड़ी राहत मानी जा रही है। विस्तार से पढ़िए...
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी जेडीयू की पहली लिस्ट में चिराग पासवान के दावे वाली चारों सीटों पर भी जेडीयू ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को टिकट मिला है। नीतीश कुमार गुरुवार से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करें। विस्तार से पढ़िए..
जोधपुर. राजस्थान के जैसलमेर में बस अग्निकांड का शिकार 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं। मंगलवार देर रात 19 शवों को जोधपुर लाया गया। इनमें एक पोटली भी थी, जिसमें केवल हड्डियां थीं। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल/इंदौर. भोपाल में रिटायर चीफ इंजीनियर के बाद अब इंदौर में आबकारी विभाग का एक रिटायर अफसर धनकुबेर निकला। इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ रहे सेवानिवृत आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के आठ ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। अफसरों को बड़ी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। विस्तार से पढ़िए..
सागर. मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई के कबीरदास वार्ड में बुधवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की डंडे से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या की जानकारी लगते ही नगरपालिका प्रशासन पुलिस एवं शहर के समस्त सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। सभी सफाई कर्मचारी आक्रोशित होकर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और आरोपी का मकान बुलडोजर से गिराए जाने की मांग पर अड़ गए। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा कार्यशाला की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने “संजय ऐप” लॉन्च किया, सड़क सुरक्षा रिपोर्ट जारी की और हादसों में जनहानि रोकने के लिए नई पहलें शुरू कीं। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा आईआईटी मद्रास और सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ सड़क सुरक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से अब 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। दर्जनभर मासूम अभी भी जिंदगी औ मौत से जूझ रहे हैं। इस केस में मप्र पुलिस ने एक डॉक्टर और सीरप बनाने वाली कंपनी के मालिक के बाद एक और गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विस्तार से पढ़िए..
उज्जैन. भारतीय महिला क्रिकेट टीम उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल हुई। सभी खिलाड़ियों ने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती में भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला टीम ने भस्म आरती में शामिल होकर हाल ही में चल रहे महिला आईसीसी वर्ल्ड कप में विजय प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते..
इतना दिमाग में बैठा लो, ना दर्द के सफलता संभव ही नहीं है..!!

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.