भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी में हर मैच में अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए गए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल हुई।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल हुई। सभी खिलाड़ियों ने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती में भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला टीम ने भस्म आरती में शामिल होकर हाल ही में चल रहे महिला आईसीसी वर्ल्ड कप में विजय प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए गए। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़ियों और कोचिंग टीम के सदस्यों ने बुधवार तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी में हर मैच में अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना की।
दो दिन पहले ही भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आए थे। उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत और पूरी सीरीज में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन के लिए भगवान महाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की थी।
बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए विदेश भी लोग उज्जैन पहुंचते हैं। देश के 12 ज्योतिलिंर्गों में केवल महाकाल मंदिर में ही ये आरती की जाती है। अल-सुबह होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल को भस्म से स्नान करावाया जाता है। इसके साथ ही पुजारियों द्वारा आरती की जाती है। इसके साथ ही मंदिर में भगवान के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद से रात को होने वाली शयन आरती तक चलता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह