जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सतना। स्टार समाचार वेब
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह पारिवारिक संपत्ति और दुकान के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। स्थानीय नामदेव परिवार के दो पक्षों के बीच सरेराह जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के नरेंद्र नामदेव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी लक्ष्मी का हाथ चोटिल हो गया है। वहीं, मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं।
सुबह घर से निकलते ही शुरू हुआ गाली-गलौज और हमला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र नामदेव का अपने भाई अशोक नामदेव तथा भतीजों रामकृष्ण और रामबालक के साथ पुश्तैनी दुकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार सुबह जब नरेंद्र अपने घर से बाहर निकले, तभी भतीजे रामकृष्ण ने अपने पिता अशोक और भाई रामबालक के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रामकृष्ण ने आवेश में आकर नरेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया। खुद का बचाव करने के लिए नरेंद्र ने भी लाठी उठा ली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सरेराह जमकर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने, महिलाएं भी हुईं शिकार
इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सुबह के समय मुख्य सड़क पर दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठियां लेकर एक-दूसरे पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं। झगड़े को शांत कराने और अपनों को बचाने के लिए परिवार की महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन उन्हें भी धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा। इसी झड़प के दौरान अपने पति को बचाने आईं लक्ष्मी नामदेव के हाथ में लाठी लगने से चोट आई है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, घटना से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नामदेव परिवार के दो पक्षों में शनिवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह