भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी में हर मैच में अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए गए।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने जन्मदिवस पर रीवा में सपत्नीक मंदिर पूजा-अर्चना, गौमाता सेवा और कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौमाता और जनता के आशीर्वाद से ही रीवा और विन्ध्य को विकास की शक्ति मिल रही है। जन्मदिवस पर पूरे जिले और विंध्य ने हर्षोल्लास से समारोह मनाया। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने भी उनका सम्मान किया।
मध्यप्रदेश के खंडवा में एक युवती ने प्यार के लिए अपना धर्म बदल लिया। मुस्लिम युवती ने न केवल हिंदू धर्म अपनाया, बल्कि लाल जोड़ा पहनकर मंदिर में सात फेरे भी लिए। अब यह प्रेम विवाह चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर में उनके साथ कुछ मित्र थे, जिन्होंने शादी के लिए उनकी मदद की। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आए।
10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा। जानें इस पावन पर्व का महत्व, महर्षि वेदव्यास जयंती, गुरु पूजन विधि और गुरु-शिष्य परंपरा का अनोखा उत्सव।
सावन मास भगवान शिव का प्रिय माह है। जानें कैसे विधि-विधान से पूजन और अभिषेक कर पाएं भोलेनाथ का आशीर्वाद। सावन सोमवार व्रत और पूजा सामग्री की संपूर्ण जानकारी।

















