सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के तहत पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पीएम के सेवा समर्पण एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूरे होने एवं पीएम के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को वेंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन के लिए वेंकटेश लोक को 10 हजार दीपों से सजाया जाएगा।
सात बजे से होगा आयोजन
व्यंकटेश लोक में आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में दीपों की सजावट, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बताया जाता है कि 17 सितंबर को सायं 7 बजे आयोजित होने वाला आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम सेवा एवं जनकल्याण के प्रति आभार और मंगलकामना की सामूहिक अभिव्यक्ति बनेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की तैयारियों को दिए जा रहे अंतिम रूप और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषभ सिंह, पूर्व जिला मंत्री रमाकांत गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह