प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जहां लोगों ने दीप जलाकर जन्मदिन मनाया। सतना में मुख्य समारोह व्यंकटेश मंदिर में आयोजित किया गया जहां 21 हजार दिए जलाए गए। गुरूवार की शाम सतना ने दीपों की रोशनी और जनभागीदारी की एक अनूठी तस्वीर पेश की। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम द्वारा शहर के सात प्रमुख स्थानों पर आयोजित एक दीया, सेवा के नाम कार्यक्रम में एक साथ 67 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। शहर में प्रमुख सात स्थानों पर आयोजन किया गया।
व्यंकटेश लोक में 21 हजार दीप जले & इस शहरव्यापी आयोजन का केंद्र व्यंकटेश लोक रहा, जहां अकेले 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। शाम ढलते ही एक के बाद एक जलते हजारों दीपों से पूरा परिसर रोशनी में नहा उठा। दीपों की लंबी कतारें, रंगोली और विशेष सजावट के बीच वेंकटेश लोक का दृश्य आकर्षक रहा। मुख्य समारोह में राज्यमंत्री, नगरीय आवास एवं विकास विभाग प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार,नगरीय आवास एवं विकास विभाग के सचिव बी. एस. जामोद, कलेक्टर सतीश कुमार एस., पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, नगर निगम आयुक्त नागार्जुन बी गौड़ा आदि उपस्थित रहे।
भारत से मध्यप्रदेश और सतना तक—दीपों में उभरी पहचान & आयोजन की खास प्रस्तुतियों में भारत, मध्यप्रदेश और सतना के नक्शे शामिल रहे। तीनों नक्शों के चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भारत से मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश से सतना तक की पहचान को एक ही परिसर में दीपों के माध्यम से प्रस्तुत करने वाला यह दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण रहा।
रंगोली में उभरा प्रधानमंत्री मोदी का चित्र
व्यंकटेश लोक में रंगोली से तैयार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रंगों की बारीक सज्जा से तैयार पोर्ट्रेट को देखने और तस्वीरों में सहेजने के लिए नागरिकों में उत्साह दिखाई दिया। वहीं 25 ईयर आफ सेव थीम पर तैयार विशेष सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने तस्वीरें लेकर आयोजन की स्मृतियों को संजोया।
1500 दीपों से जगमगाया रामवन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सज्जनपुर मंडल में विभिन्न बूथों पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मतहा अन्तर्गत आने वाले धार्मिक क्षेत्र रामवन में भी एक साथ 1500 दिए प्रज्जवलित किए गए।
ये रहे मौजूद
धार्मिक क्षेत्र रामवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखंड प्रताप सिंह, भाजपा के सज्जनपुर मंडल प्रभारी विजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, आनंद प्रताप सिंह गंगा, पुसई प्रजापति, राहुल शुक्ला तथा रामवन के प्रधान पुजारी गणपत महाराज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया मैहर
विश्व प्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर की ड्योढ़ी एवं मंदिर प्रांगण में 1 लाख 11 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से मां शारदा माता मंदिर परिसर भव्य एवं आकर्षक रूप से जगमगा उठा। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी एवं एडीएम रोशन राय, कमलेश सुहाने सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की।
2.51 लाख आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया क्षेत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सतना लोकसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सेवा, स्वच्छता, रक्तदान और दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में सांसद गणेश सिंह ने सहभागिता की। सांसद की मौजूदगी में मैहर जिले में विभिन्न स्थानों पर कुल 2 लाख 51 हजार आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके बाद उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
जिले में 151 लोगों ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए आयोजित रक्तदान शिविर में सतना जिले में कुल 151 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं मैहर जिले में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 63 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह