नमस्कार, 'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....
By: Star News
Jun 17, 20251 hour ago
भोपाल. मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार (16 जून 2025) को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, खासकर बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश किया है। विस्तार से पढ़िए
अमरोहा.अमरोहा के अतरासी गांव के चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दरअसल, अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में बनी पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को अचानक तेज धमाका हो गया। विस्तार से पढ़िए
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी के साइप्रस दौरे का सोमवार को दूसरा दिन रहा। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार था, जो प्रधानमंत्री मोदी को किसी अन्य देश द्वारा दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस आफ द आर्डर आफ मकारियोस-तृतीय से सम्मानित किया। विस्तार से पढ़िए
चलते-चलते..
जब हम बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं, तो इससे न केवल दूसरों को लाभ होता है, बल्कि हमारे अपने जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. निस्वार्थ सेवा आत्मा को शुद्ध करती है और जीवन को सार्थक बनाती है