मध्य प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पचमढ़ी में हुआ समापन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'जनता की सेवा हमारे DNA में, हम शासक नहीं जनसेवक।' जानें मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा और डॉ. महेंद्र सिंह के प्रमुख संदेश।

पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन
पचमढ़ी स्टार समाचार वेब
भाजपा की असली ताकत जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। जनता की सेवा हमारे डीएनए में है, हम जनसेवक हैं, शासक नहीं। जनप्रतिनिधियों को हर संकट में सबसे पहले जनता के बीच पहुंचना चाहिए। महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करना चाहिए। "हमारा उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं, जनता की सेवा है, हमने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया।
यह विचार मध्य प्रदेश भाजपा के तीनदिनी प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने अपनी बात रखी।

राजनाथ ने कहा, भाजपा की विकास यात्रा में तीन चीजों अपरिवर्तित है। प्रशिक्षण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण की भावना। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को याद करते हुए कहा कि सत्ता प्राप्ति का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रसेवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, लेकिन पार्टी ने अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "चरित्र, मूल्यों और क्षमताओं का विकास करके ही राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।" उन्होंने भाजपा संगठन द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने की बात कही। डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और स्वर्गीय राजमाता सिंधिया ने पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "ऑपरेशन सिंदूर" के माध्यम से आतंकवाद के खात्मे और भारत द्वारा विकास के साथ-साथ विरासत को संजोने के प्रयासों की सराहना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में "ऑपरेशन सिंदूर" के दौरान स्वदेशी रक्षा सामग्री का प्रयोग महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने भारतीय सेनाओं और स्वदेशी मिसाइलों के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत को रक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने अपने सत्र में कहा कि "भाजपा का विकास और विस्तार कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के परिश्रम और पुण्य का प्रतिफल है।" उन्होंने भाजपा की विचारधारा को राष्ट्र निर्माण करने वाले विचारों की श्रृंखला बताया। डॉ. सिंह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन, सावित्री ठाकुर, जॉर्ज कुरियन, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद कविता पाटीदार ने और आभार प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।