मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डे' का लोकार्पण किया। सतना एयरस्ट्रिप का विस्तार और 650 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात। नए साल से चलेंगी सरकारी बसें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 230 करोड़ की लागत से बने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण कर विपक्ष पर तीखे हमले किए।
ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके बाद शाह और मुख्यमंत्री ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में सुबह 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई।
दिल्ली के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर "अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन" करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली जंक्शन का नाम "महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन" रखने का भी आग्रह किया है। जानें इन प्रस्तावों के पीछे का तर्क और दिल्ली की मुख्यमंत्री का समर्थन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर मीसाबंदियों के संघर्ष को स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के समान बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य देशभक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र सुरक्षित है।
मध्य प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पचमढ़ी में हुआ समापन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'जनता की सेवा हमारे DNA में, हम शासक नहीं जनसेवक।' जानें मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा और डॉ. महेंद्र सिंह के प्रमुख संदेश।



















