दिल्ली के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर "अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन" करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली जंक्शन का नाम "महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन" रखने का भी आग्रह किया है। जानें इन प्रस्तावों के पीछे का तर्क और दिल्ली की मुख्यमंत्री का समर्थन।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन” रखने का प्रस्ताव दिया है, इसे भारत रत्न अटल जी की स्मृति को राष्ट्र की राजधानी में अमर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक पहल बताया है।
दूसरी ओर, खंडेलवाल ने दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का भी आग्रह किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पूर्व में दिल्ली जंक्शन का नाम महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का समर्थन किया है। खंडेलवाल ने बताया कि वे इस संबंध में जल्द ही रेल मंत्री वैष्णव से मिलेंगे और संसद के अगले सत्र में इस विषय को संसद में उठाएंगे भी।
खंडेलवाल ने वैष्णव को भेजे अपने पत्र में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे प्रमुख, व्यस्ततम और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है, जो राजधानी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। उन्होंने तर्क दिया कि इसका नामकरण अटल जी जैसे महान नेता के नाम पर होना न केवल उचित होगा, बल्कि दिल्ली और देश के नागरिकों की भावनाओं का भी सम्मान होगा।
सांसद खंडेलवाल ने यह भी कहा कि जिस प्रकार मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बेंगलुरु में क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन जैसे प्रमुख स्टेशनों का नामकरण ऐतिहासिक महानायकों के नाम पर किया गया है, उसी प्रकार दिल्ली जैसे राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित स्टेशन को भी अटल जी जैसे राष्ट्रीय प्रतीक के नाम पर समर्पित किया जाना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।