अयोध्या के पूज्य संत और भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का रीवा में इलाज के दौरान निधन हो गया। सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि। वे राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे।

अयोध्या के वशिष्ठ आश्रम से जुड़े पूज्य संत, राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती जी महाराज का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से अयोध्या समेत पूरे संत समाज और राम भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. रामविलास दास वेदांती मध्य प्रदेश के रीवा में प्रवास कर रहे थे और एक रामकथा कार्यक्रम में शामिल थे। 15 दिसंबर 2025 को कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अथक प्रयासों के बावजूद, इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके उत्तराधिकारियों द्वारा जल्द ही अयोध्या धाम लाया जाएगा, जहां उन्हें जल समाधि दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि में लिखा कि उनका गोलोकगमन "आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।" सीएम योगी ने उनके निधन को "एक युग का अवसान" बताया, और धर्म, समाज तथा राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनके त्यागमय जीवन को सभी के लिए प्रेरणा बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के देवलोकगमन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. वेदांती पूर्व सांसद और अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वे कहा है कि भगवान श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त अनुयायियों को संबल प्रदान करें।
डॉ. रामविलास दास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। वह एक प्रख्यात हिंदू धार्मिक नेता, राम जन्मभूमि आंदोलन के सक्रिय सूत्रधार और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया और राम मंदिर आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे 1996 में मछलीशहर और 1998 में प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे राम जन्मभूमि न्यास के भी सदस्य थे और 1992 के बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में भी अभियुक्त रहे, हालांकि बाद में बरी हो गए थे।
सांसद होने के अलावा, डॉ. रामविलास दास वेदांती रामकथा और भागवत कथा के एक प्रसिद्ध वक्ता थे। उन्होंने देश-विदेश में हजारों कथाएं कीं और अपने प्रवचनों से लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनका जीवन धर्म और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा और उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक राम मंदिर निर्माण की मांग को मजबूती से उठाया। संत समाज और राम भक्तों के लिए उनका जाना एक बड़ा आध्यात्मिक और राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।