×

शेयर बाजार हुआ गुलजार... उछला सेंसेक्स... निफ्टी में भी तेजी

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ता दिखा ओर निफ्टी में भी तेजी रही। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 86.99 पर पहुंच गया।

By: Arvind Mishra

Aug 21, 202510:51 AM

view11

view0

शेयर बाजार हुआ गुलजार... उछला सेंसेक्स... निफ्टी में भी तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने आज दमदार शुरुआत की।

  • रिलायंस-आईसीआईसीआई के शेयरों में खरीदारी

  • शुरुआती कारोबार में उछला भारतीय शेयर बाजार

मुंबई। स्टार समाचार वेब

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ता दिखा ओर निफ्टी में भी तेजी रही। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 86.99 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के बीच सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की।   दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 362 अंक उछलकर 82220 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला बंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 भी 91 अंकों की बढ़त के साथ 25142 के लेवल से कारोबार करना शुरू किया।

पिछड़ी दिग्गज कंपनियां

शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयरों ने बढ़त हासिल की, जिससे बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल जैसी कुछ टेक और एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां पिछड़ गईं।

रेटिंग्स से मिली रफ्तार

बाजार की अच्छी हुई शुरुआत के पीछे कई कारण हैं जैसे कि सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार, भारत की क्रेडिट रेटिंग में हालिया सुधार वगैरह। इससे शेयर बाजार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय बाजार में लचीलापन दिखाई दे रहा है। भारत में लगातार तेजी अमेरिका में घरेलू सुधारों और मजबूत पूंजी प्रवाह के कारण आई गिरावट के विपरीत है।

वैश्विक बाजार का रूख

गुरुवार को एशियाई बाजार मिले-जुले रूख के साथ खुले क्योंकि निवेशकों की नजर एसएंडपी 500 इंडेक्स में लगातार चार दिन से हो रही गिरावट पर रही। एक तरफ जहां जापान का निक्केई 225 0.3 परसेंट गिरा। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया का कोस्पी ने लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

निवेशकों में कंफ्यूजन

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए, क्योंकि तकनीकी शेयरों में गिरावट जारी रही और रिटेल अर्निंगस को लेकर भी निवेशकों में कंफ्यूजन हैं। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.24 परसेंट और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.67 परसेंट गिरा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज मामूली सकारात्मक रुख के साथ स्थिर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,100.09 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,806.34 करोड़ के शेयर खरीदे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी भी उछला 

5

0

शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में बढ़त दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स खुलने के साथ ही करीब 150 अंक ऊपर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक तक चढ़ा। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई।

Loading...

Oct 06, 2025just now

सोने का दाम बीते एक हफ्ते में 3,600 रुपए से अधिक बढ़ा, चांदी 1.45 लाख रुपए के पार

6

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,03,782 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 84,974 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 87,716 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

Loading...

Oct 05, 202512 hours ago

औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार... सेंसेक्स 299 अंक टूटा, निफ्टी 50 भी लाल

शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक गिरकर 80,684.14 पर आ गया, जबकि निफ्टी 76.75 अंक टूटकर 24,759.55 पर खुला। दरअसल, गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को 30 अंकों वाली बीएसई सेंसेक्स 299.17 अंकों की गिरावट के साथ 80 684.14 और निफ्टी 50 इंडेक्स 76.75 अंको की गिरावट के साथ 24759.55 पर ओपन हुआ।

Loading...

Oct 03, 202510:30 AM

शेयर बाजार में हरियाली... उछला सेंसेक्स...निफ्टी में भी तेजी

8

शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं। जहां सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल की। वहीं निफ्टी में भी तेजी देखी गई। शेयर बाजार में यह बढ़त एक अक्टूबर को सरकार की तरफ से किए गए नियमों में बदलाव के बाद देखी गई। बाजार में सुबह फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई है।

Loading...

Oct 01, 202511:08 AM

राहत... रेपो रेट 5.5 फीसदी पर बरकरार... आरबीआई ने किया एलान

भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक के नतीजे आ गए हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 29 सितंबर को शुरू हुई बैठक में लिए गए तमाम फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब लोगों के लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा।

Loading...

Oct 01, 202510:51 AM