अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के साथ ही नकारात्मक रुख दिखा। टैरिफ की वजह से उत्पन्न हुई अनिश्चितता की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान पर शुरुआत की।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के साथ ही नकारात्मक रुख दिखा। टैरिफ की वजह से उत्पन्न हुई अनिश्चितता की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान पर शुरुआत की। दरअसल, भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के एक दिन बाद, गुरुवार को भारतीय घरेलू बाजार पर इसका असर साफ दिख रहा है। ये टैरिफ की नई दरें शुक्रवार 1 अगस्त से लागू हो जाएंगी। इसके बाद हफ्ते के चौथे कारोबार दिन की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 540 अंक टूटा गया तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 24700 के नीचे जाकर खुला। इसके साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपए 27 पैसे और कमजोर होकर 87.42 की तुलना में आज 87.69 पर जाकर खुला। आज जिन शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है, उनमें टैक्सटाइल और सीफूड शामिल है। अमेरिका में भारत से झींगा मछली एक्सपोर्ट करने वाले अवंती फीड्स, एपेक्स फ्रोजन फूड्स और वाटरबेस लिमिटेड के शेयरों में 6 प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। निवेशकों की नजर अब इस पर टिकी है कि बाजार कैसी प्रतिक्रिया देता है। इससे पहले गिफ्टी निफ्टी फ्यूचर्स बाजार में 0.73 प्रतिशत गिरकर 24,675 पर कारोबार कर रहा था, जो दलाल स्ट्रीट की कमजोर शुरूआत का संकेत दे रहा था। दूसरी ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। इसके बाद अब सितंबर में भी संभावित रेट में कटौती की उम्मीद अब कमजोर पड़ी है।
बीएसई के 3,085 ट्रेडेड स्टॉक में से आज 887 शेयर तेजी पर रहे, जबकि 2,033 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। 165 शेयर फ्लैट कारोबार करते हुए दिखाई दिए। 61 शेयरों में अपर सर्किट और 61 शेयरों में लोअर सर्किट रहा। इसके अलावा, 51 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर चले गए। वहीं 36 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर थे।
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिसका मतलब है कि निवेशकों की वैल्यूवेशन घट गई। एक दिन पहले बीएसई मार्केट कैप 452.29 लाख करोड़ रुपए था, जो आज शुरुआती कारोबार में करीब 3 लाख करोड़ घटकर 449.56 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी और कंज्यूमर सेक्टर्स को ट्रंप टैरिफ से तगड़ा झटका लगा है। सबसे ज्यादा गिरावट आयल एंड गैस सेक्टर्स में देखी जा रही है। निफ्टी आयल एंड गैस सेक्टर्स 1.5 फीसदी गिरा है। इसके बाद आईटी और फार्मा सेक्टर 1 फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहे थे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.90 प्रतिशत ऊपर 41,020 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.33 प्रतिशत ऊपर 3,243 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.12 प्रतिशत नीचे 24,894 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68प्रतिशत गिरकर 3,591 पर कारोबार कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया।
आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल रही। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी में भी 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है।
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।
ईरान में जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में तेहरान और अमेरिका की बातचीत नाकाम होने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।
अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर सीजफायर के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। दिल्ली में चांदी ₹7,800 और सोना ₹1,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें बैंकिंग शेयरों का हाल और विशेषज्ञों की राय
Gold Rate Today India: 9 अप्रैल 2026 को सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी। जानें अमेरिका-ईरान युद्धविराम का असर और 22k व 24k सोने के लेटेस्ट शहरवार रेट्स।
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरकर करोबार करते नजर आए। आज आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई।
आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के ताजा भाव जानें। MCX पर चांदी ₹13,000 उछली।
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में भारी उछाल। सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक चढ़ा। जानें किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और क्या रहे मुख्य कारण।