×

बरेली बवाल पर सख्ती... मौलाना तौकीर रजा को भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल पर मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरेली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का मुक्की करने की कोशिश की गई। इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं ।

By: Arvind Mishra

Sep 27, 20253:16 PM

view11

view0

बरेली बवाल पर सख्ती... मौलाना तौकीर रजा को भेजा जेल

बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल पर मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • सात अन्य उपद्रवी भी पहुंचे हवालात

  • 40 अरेस्ट और दस पर एफआईआर

बरेली। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल पर मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरेली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का मुक्की करने की कोशिश की गई। इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं और मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर उतरे। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसक टकराव में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मौलाना पर सात एफआईआर

बरेली के एसएसपी ने बताया कि हिंसा के मामले में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें से कोतवाली थाने में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया है। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 एफआईआर दर्ज हैं। बरेली हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अफवाहों पर ध्यान न दें

इधर, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर सख्त कार्रवाई की और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक बयान जारी कर कहा कि बरेली हिंसा एक साजिश के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य पश्चिमी यूपी में उद्योग और निवेश को प्रभावित करना था।

वीडियो और तस्वीरों से होगी पहचान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नमाज से पहले धार्मिक नेताओं के साथ संपर्क में थे और अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण रही, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके और वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मोहन भागवत का बड़ा बयान: 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट और संघ के भविष्य पर रखी अपनी राय

मोहन भागवत का बड़ा बयान: 75 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट और संघ के भविष्य पर रखी अपनी राय

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में संघ के 100 साल पूरे होने पर बड़े संकेत दिए। जानें 75 साल की आयु में रिटायरमेंट और राष्ट्र निर्माण पर उनके विचार।

Loading...

Feb 08, 20264:31 PM

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Loading...

Feb 08, 202610:07 AM

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस में चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक्शन में भारत सरकार

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Loading...

Feb 08, 20269:42 AM

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत: हर दो एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल दूध-मांस और अंडा का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा 

भारत में चंद पैसों की लालच में लोग जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में बनने वाली हर तीन में से दो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि दूध, मांस, अंडा और मछली का उत्पादन बढ़ाने में हो रहा है।

Loading...

Feb 08, 20269:30 AM

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज पर विवाद को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपने खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन पर लिखित जवाब पेश किया है। सोनिया गांधी की ओर से दाखिल जवाबी हलफनामे पर अदालत अब 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

Loading...

Feb 07, 20261:23 PM