×

पर्यावरण मंजूरी पर रोक वाला ‘सुप्रीम’ फैसला 2:1 के बहुमत वापस

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन करने वाली परियोजनाओं को पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी देने से रोक दिया था। इस फैसले को मंगलवार को 2:1 के बहुमत वापस ले लिया गया है।

By: Arvind Mishra

Nov 18, 20252:24 PM

view2

view0

पर्यावरण मंजूरी पर रोक वाला ‘सुप्रीम’ फैसला 2:1 के बहुमत वापस

सुप्रीम कोर्ट ।

  • मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने बहुमत से यह निर्णय लिया
  • सुनवाई के दौरान जस्टिस भुयान ने जताई असहमति
  • कहा- पूर्वव्यापी मंजूरी पर्यावरण कानून में अज्ञात

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन करने वाली परियोजनाओं को पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी देने से रोक दिया था। इस फैसले को मंगलवार को 2:1 के बहुमत वापस ले लिया गया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने वनशक्ति फैसले के खिलाफ दायर 40 समीक्षा और संशोधन याचिकाओं पर तीन अलग-अलग फैसले सुनाए गए हैं। न्यायमूर्ति एएस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ ने 16 मई के फैसले में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन करने वाली परियोजनाओं को पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी देने से रोक दिया था। सीजेआई गवई और न्यायमूर्ति चंद्रन ने 16 मई के फैसले को वापस लिया और मामले पर नए सिरे से विचार करने के लिए एक उपयुक्त पीठ के समक्ष मामला रखा है।

मेरे फैसले की भाई भुयान ने की अलोचना

मुख्य न्यायाधीश ने कहा- अगर मंजूरी की समीक्षा नहीं की गई तो 20,000 करोड़ की सार्वजनिक परियोजनाओं को ध्वस्त करना होगा। अपने फैसले में, मैंने इसे वापस लेने की अनुमति दी है। मेरे फैसले की मेरे भाई न्यायमूर्ति भुयान ने आलोचना की है।  न्यायमूर्ति भुयान ने इस पर असहमति जताते हुए कहा-पूर्वव्यापी मंजूरी पर्यावरण कानून में अज्ञात है।

बुराई को समर्पित ‘अभिशाप’

न्यायमूर्ति भुयान ने कहा-पर्यावरण कानून में पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी की कोई अवधारणा नहीं है। इस विचार को पर्यावरण न्यायशास्त्र के लिए एक अभिशाप, बुराई को समर्पित एक अभिशाप बताया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा-अदालत ने पाया है कि 2013 की अधिसूचना और 2021 के कार्यालय ज्ञापन में योजना भारी जुर्माना लगाने पर पर्यावरणीय मंजूरी देने की अनुमति देने की थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

वायु प्रदूषण से हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स में 9% की बढ़ोतरी, बच्चों पर सबसे अधिक असर

2

0

वायु प्रदूषण से हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स में 9% की बढ़ोतरी, बच्चों पर सबसे अधिक असर

वायु प्रदूषण के कारण 2025 में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स बढ़कर 9% हुए। 10 साल से कम उम्र के बच्चों में 43% दावे दर्ज। दिल्ली सबसे आगे, इलाज की लागत 11% बढ़ी।

Loading...

Nov 18, 20256:16 PM

Twitter का नया नाम X डाउन, यूजर्स को पोस्ट लोड करने में आ रही दिक्कत

2

0

Twitter का नया नाम X डाउन, यूजर्स को पोस्ट लोड करने में आ रही दिक्कत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया है। यूजर्स को टाइमलाइन एक्सेस करने, फीड रिफ्रेश करने और पोस्ट लोड करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Loading...

Nov 18, 20255:58 PM

खड़गे का EC पर बड़ा आरोप: 'BJP SIR को हथियार बना रही, आयोग साबित करे वह निष्पक्ष है'

2

0

खड़गे का EC पर बड़ा आरोप: 'BJP SIR को हथियार बना रही, आयोग साबित करे वह निष्पक्ष है'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आयोग को साबित करना होगा कि वह BJP की छाया में काम नहीं कर रहा है।

Loading...

Nov 18, 20255:32 PM

महाराष्ट्र: शिंदे गुट के मंत्रियों की कैबिनेट से गैरमौजूदगी; BJP-शिवसेना में 'पोचिंग' पर गरमाई राजनीति

3

0

महाराष्ट्र: शिंदे गुट के मंत्रियों की कैबिनेट से गैरमौजूदगी; BJP-शिवसेना में 'पोचिंग' पर गरमाई राजनीति

महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्रियों के नदारद रहने से गठबंधन में तनाव। 'पोचिंग' के आरोपों पर फडणवीस ने दोनों दलों को दी सख्त चेतावनी। जानें क्या बोले आदित्य ठाकरे।

Loading...

Nov 18, 20254:38 PM