सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP Act) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। जानिए क्यों अडानी-अंबानी समेत देश के बड़े मीडिया समूह पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निजता के अधिकार के बीच उपजे इस कानूनी संकट को लेकर चिंतित हैं।
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख नाम गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को घेरा। फॉर्म-6, 30 अक्तूबर की समयसीमा और मजदूरों के अधिकारों पर पूछे अहम सवाल।
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। पढ़ें आयोग के प्रमुख तर्क और अगली सुनवाई की तिथि।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।

















