×

तहव्वुर राणा ने कबूला...कहा-मैं पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था

मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसे पाकिस्तानी सेना का भी नाम लिया है। दरअसल, मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ कर रही है।

By: Arvind Mishra

Jul 07, 202512:52 PM

view2

view0

तहव्वुर राणा ने कबूला...कहा-मैं पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ने किए कई खुलासे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की पूछताछ में उसे पाकिस्तानी सेना का भी नाम लिया है। दरअसल, मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ कर रही है। जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनआईए की कस्टडी में हुई पूछताछ के दौरान राणा ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था, जिसे  खलीज युद्ध के दौरान सऊदी अरब भी भेजा गया था। राणा ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी संगठन नहीं, बल्कि जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है। उसने यह भी कबूला कि उसका दोस्त और सहयोगी डेविड हेडली लश्कर के लिए कई बार ट्रेनिंग ले चुका था।

हमले के दौरान मुंबई में था

राणा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मुंबई में अपने इमिग्रेशन फर्म का सेंटर खोलने का विचार उसका ही था, और उससे जुड़ी फाइनेंशियल डीलिंग को बिजनेस खर्च बताया गया, लेकिन उसने यह भी स्वीकार किया कि 2008 में जब 26/11 हमला हुआ, तब वह मुंबई में मौजूद था और वह पूरी तरह से आतंकी साजिश का हिस्सा था।

आईएसआई का भी था हाथ

राणा ने यह भी कबूला कि उसने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे स्थानों की रेकी की थी। पूछताछ में राणा ने यह भी माना कि इस हमले को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। अब मुंबई पुलिस राणा को गिरफ्तार करने और अपनी हिरासत में लेने की तैयारी में है, ताकि जांच को और आगे बढ़ाया जा सके।

हेडली का दोस्त था राणा

तहव्वुर राणा आतंकी डेविड हेडली का करीबी दोस्त था जो 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल था। हेडली से पूछताछ के दौरान राणा का जिक्र किया था। इस हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने अरब सागर के रास्ते मुंबई पहुंचकर रेलवे स्टेशन, दो लग्जरी होटलों और एक यहूदी सेंटर पर हमला किया। करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए। राणा पर हेडली लश्कर-ए-तैयबा, हरकत-उल-जिहादी इस्लामी और पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अब दुश्मनों की खैर नहीं... स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण

1

0

भारतीय सेना लगातार स्वदेशी तकनीक से विकसित देशों से लैस हो रही है। अब इसी कड़ी में एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण पूरी तरीके से सफल रहा। ये परीक्षण डीआरडीओ ने ओडिशा के तट पर किया।

Loading...

Aug 24, 20258 hours ago

बारिश का कहर...11 लोगों की मौत... मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश

देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचाई है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में देशभर में 11 लोगों की मौत हुई है।

Loading...

Aug 24, 20259 hours ago

फैसला दबाव में नहीं... कानून और अपनी अंतरात्मा के अनुसार होना चाहिए 

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने गोवा में छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन और करियर से जुड़ा प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने संविधान के सेपरेशन आफ पावर, सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर एक्शन फैसले और कानूनी शिक्षा को लेकर अपने विचार रखे। गवई ने छात्रों को यह सीख दी कि सफलता रैंक या अंक से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण से तय होती है।

Loading...

Aug 24, 20259 hours ago

कर्नाटक... कांग्रेस विधायक का गेम ओवर... 12 करोड़ कैश... छह करोड़ का सोना...  10 किलो चांदी... सब जब्त

ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पास होने के अगले ही दिन ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के घर से 12 करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं। कैश के अलावा 6 करोड़ की ज्वेलरी भी ईडी ने जब्त की है। ईडी ने चितदुर्गा जिले से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र और अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में केस दर्ज किया था।

Loading...

Aug 23, 20252:29 PM

हमने कभी ऐसा कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं देखा... भारत-पाक संघर्ष में कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। जयशकंर ने कहा-भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर हम किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करते हैं। 1970 के दशक से आज पचास साल बीत चुके हैं और ये एक राष्ट्रीय सहमति है।

Loading...

Aug 23, 20251:09 PM