×

ताइवान की उपराष्ट्रपति ने पहली बार यूरोपीय संघ की संसद में दिया भाषण

ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी  की विधायक फैन यून ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सियाओ ने 50 से ज्यादा देशों के सांसदों से बात करके समझाया कि ताइवान क्यों मायने रखता है।   

By: Sandeep malviya

Nov 09, 20256:02 PM

view1

view0

ताइवान की उपराष्ट्रपति ने पहली बार यूरोपीय संघ की संसद में दिया भाषण

ब्रसेल्स।   ताइवान की उपराष्ट्रपति सियाओ बी खिम ने यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित किया। यह ताइवान सरकार के किसी भी शीर्ष नेता का किसी विदेशी संसद में दिया गया पहला भाषण है। यही वजह है कि चीन की सरकार ने इसके प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन ने चेतावनी देते हुए यूरोपीय संघ से एक चीन की नीति का पालन करने को कहा है। गौरतलब है कि चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। यूरोपीय संघ भी एक चीन सिद्धांत का समर्थक रहा है, लेकिन अब ताइवान की उपराष्ट्रपति का यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित करना एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

यूरोपीय संघ एक चीन सिद्धांत को देता है समर्थन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान की उपराष्ट्रपति सियाओ बी-खिम ने यूरोपीय संसद में दिए अपने भाषण में ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की, और चेताया कि चीन मौजूदा स्थिति को बदलने की कोशिशें कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय सहमति के खिलाफ हैं। गौरतलब है कि ताइवान के सिर्फ एक यूरोपीय देश वेटिकन से आधिकारिक कूटनीतिक संबंध हैं, लेकिन वेटिकन यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। 

ताइवान की अहमियत पर दिया जोर

सियाओ बी खिम ने कहा कि, 'एक फलता-फूलता लोकतंत्र और वैश्विक सप्लाई चेन में एक मुख्य खिलाड़ी के तौर पर ताइवान की भूमिका इसे इंटरनेशनल स्थिरता और समृद्धि के लिए जरूरी बनाती है।' उन्होंने कहा कि 'हम सिर्फ जिदा नहीं रहना चाहते, हम चाहते हैं कि लोकतंत्र फले-फूले। हमारे पास जो है, हम सिर्फ उसकी रक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम ऐसा भविष्य बना रहे हैं जैसा हम चाहते हैं, जहां लोग आजादी के साथ रह सकें और ज्यादा एकजुट और ज्यादा काबिल हों।' सियाओ ने शनिवार को ब्रसेल्स में इंटर-पार्लियामेंट्री अलायंस आन चाइना   के 2025 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी   की विधायक फैन यून ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सियाओ ने 50 से ज्यादा देशों के सांसदों से बात करके समझाया कि ताइवान क्यों मायने रखता है। 

चीन ने जताई आपत्ति 

यूरोपीय संघ में चीन के दूतावास ने ताइवान की उपराष्ट्रपति के यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित करने पर कड़ी आपत्ति जताई। चीनी दूतावास ने कहा कि 'चीन के कड़े विरोध और गंभीर आपत्तियों के बावजूद, यूरोपीय संसद ने सियाओ जैसी प्रमुख ताइवानी अलगाववादी नेता को बैठक में शामिल होने और यूरोपियन संसद की इमारत में घुसने दिया। ग्लोबल टाइम्स ने चीनी दूतावास के हवाले से लिखा कि 'यह काम चीन के मुख्य हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, यह एक-चीन सिद्धांत का भी गंभीर उल्लंघन है। यह चीन के अंदरूनी मामलों में दखल है, और चीन और यूरोपीय संघ के बीच के आपसी राजनीतिक भरोसे को कमजोर करता है।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरान हिंसा: भारत सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश

ईरान हिंसा: भारत सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश

ईरान में बढ़ती हिंसा और 2500 से ज्यादा मौतों के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने को कहा है। जानें विदेश मंत्रालय के मुख्य निर्देश।

Loading...

Jan 14, 20264:54 PM

ईरान में तनाव चरम पर: इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी, ट्रंप ने दी 'कड़ी कार्रवाई' की चेतावनी

ईरान में तनाव चरम पर: इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी, ट्रंप ने दी 'कड़ी कार्रवाई' की चेतावनी

ईरान में प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को आज फांसी दी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए 'मदद' का भरोसा दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Jan 14, 202612:22 PM

थाईलैंड ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड रेल क्रेन गिरने से 22 की मौत, मलबे में तब्दील हुई ट्रेन।

थाईलैंड ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड रेल क्रेन गिरने से 22 की मौत, मलबे में तब्दील हुई ट्रेन।

थाईलैंड के सिखियो में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की क्रेन चलती ट्रेन पर गिरने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 30 घायल हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Loading...

Jan 14, 202611:49 AM

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला तेज: फेनी में ऑटो चालक समीर की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला तेज: फेनी में ऑटो चालक समीर की हत्या

बांग्लादेश के फेनी जिले में हिंदू युवक समीर कुमार दास की नृशंस हत्या कर दी गई है। वहीं, राजशाही जेल में बंद सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी की इलाज के अभाव में मौत हो गई।

Loading...

Jan 13, 202611:18 AM

ट्रम्प का नया प्रहार: ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% टैरिफ, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें

ट्रम्प का नया प्रहार: ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% टैरिफ, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के व्यापारिक साझेदारों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। चीन, भारत और यूएई पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

Loading...

Jan 13, 202611:02 AM