×

तेलंगाना... एटीएम तोड़ने में नाकाम बदमाशों ने लगा दी आग... 37 लाख खाक

तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया।

By: Arvind Mishra

Dec 27, 202512:24 PM

view6

view0

तेलंगाना... एटीएम तोड़ने में नाकाम बदमाशों ने लगा दी आग... 37 लाख खाक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • तेलंगाना के निजामाबाद की घटना से मच गया हड़कंप
  • दो वारदात, एक में रखे थे दस और दूसरे में 27 लाख
  • आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

निजामाबाद। स्टार समाचार वेब

तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में बदमाशों ने दो अलग-अलग एटीएम को निशाना बनाया। दोनों जगहों पर मशीनें नहीं खुलने के बाद अपराधियों ने कथित तौर पर एटीएम में आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ और मशीनों के भीतर रखी नकदी जल गई। इधर,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम सुरक्षा व्यवस्था और आगजनी की वजहों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दो अलग-अलग घटनाएं...

सैनगर इलाके में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में आग लगने से करीब 10 लाख रुपए की नकदी जलकर नष्ट हो गई। वहीं, आर्यनगर इलाके में जिला सहकारी बैंक के एटीएम में लगी आग में 27 लाख रुपए की नकदी जल गई।

तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएमओ का नया ठिकाना: 'सेवा तीर्थ' से शुरू हुआ कामकाज, पीएम मोदी ने लिए 4 बड़े फैसले

पीएमओ का नया ठिकाना: 'सेवा तीर्थ' से शुरू हुआ कामकाज, पीएम मोदी ने लिए 4 बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी ने नए पीएमओ परिसर 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। पहले ही दिन PM RAHAT स्कीम और 6 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य जैसे 4 ऐतिहासिक फैसले लिए।

Loading...

Feb 13, 20263:36 PM

बेंगलुरु: कार, बाइक और कैंटर में टक्कर... हादसे में सात लोगों की मौत 

बेंगलुरु: कार, बाइक और कैंटर में टक्कर... हादसे में सात लोगों की मौत 

बेंगलुरु में आज तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भीषणा हादसा हो गया।

Loading...

Feb 13, 202611:14 AM

पीएम मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ कार्यालय में होंगे शिफ्ट... यहीं से चलेगी सरकार

पीएम मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ कार्यालय में होंगे शिफ्ट... यहीं से चलेगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम आफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस तरह से देश का पॉवर सेंटर बदल जाएगा।  इसके लिए दोपहर 1:30 बजे का समय तय है, जब पीएम मोदी सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे।

Loading...

Feb 13, 202610:18 AM

झारखंड: हजारीबाग में हाथियों का हमला... छह लोगों को उतारा मौत के घाट

झारखंड: हजारीबाग में हाथियों का हमला... छह लोगों को उतारा मौत के घाट

झारखंड के हजारीगाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में देर रात हाथियों के हमले से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

Loading...

Feb 13, 20269:41 AM

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत-फ्रांस महाडील: 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी, 3.25 लाख करोड़ का होगा रक्षा सौदा

भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20263:41 PM