×

एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में तनाव... कार्टेल ने की आगजनी,फैलाई हिंसा

मैक्सिकन सुरक्षाबलों ने एक सैन्य आपरेशन में दुनिया के सबसे वॉन्टेड ड्रग तस्करों में से एक एल मेंचो के नाम से कुख्यात नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को ढेर कर दिया है। उसकी मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है।

By: Arvind Mishra

Feb 23, 202610:22 AM

view7

view0

एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में तनाव... कार्टेल ने की आगजनी,फैलाई हिंसा

मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है।

  • जलिस्को में विशेष बल आपरेशन के बाद बदला
  • सुपरमार्केट, बैंक-कारें कर दी आग के हवाले

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

मैक्सिकन सुरक्षाबलों ने एक सैन्य आपरेशन में दुनिया के सबसे वॉन्टेड ड्रग तस्करों में से एक एल मेंचो के नाम से कुख्यात नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को ढेर कर दिया है। उसकी मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। दरअसल, कुख्यात ड्रग स्मगलर एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। कार्टेल ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे बंद हो गए हैं, उड़ानें रोक दी गईं और लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। एल मेंचो के गैंग के लोगों ने कई राज्यों में गाड़ियों में आग लगाकर मुख्य सड़कों को ब्लॉक कर दिया और दुकानों में आग लगा दी। यह हिंसा जलिस्को राज्य के टापलपा में मैक्सिकन स्पेशल फोर्स के एक हाई-प्रोफाइल आॅपरेशन के बाद हुई, जिसे यूएस इंटेलिजेंस सपोर्ट से अंजाम दिया गया था।

टूरिस्टों को सलाह और कई फ्लाइट्स कैंसिल

कुछ शहरों में अधिकारियों ने टूरिस्ट और लोगों से घर के अंदर रहने को कहा है। जबकि, ट्रक ड्राइवरों को सलाह दी गई कि वे खास रास्तों से बचें या हालात ठीक होने तक अपने डिपो पर लौट जाएं। वहीं, एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस और एरोमेक्सिको ने प्यूर्टो वालार्टा के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। मेक्सिको की ड्रग कार्टेल के खिलाफ दो दशकों की इस लड़ाई में आधे दर्जन से ज्यादा राज्यों में हिंसा फैल गई है।

शेयर किया गया हिंसा का वीडियो

सिक्योरिटी सोर्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अगुआस्केलिएंटेस के एक रिहायशी इलाके में एक मिलिट्री टैंक को घुसते हुए, बिजी मेक्सिको-प्यूब्ला हाईवे पर रोडब्लॉक और कोलिमा में पिकअप ट्रक में हथियारबंद लोगों को ट्रैफिक रोकते हुए दिखाया गया। ग्वाडलहारा में रहने वाले कार्लो गुटिरेज ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप्स में घर के अंदर रहने की चेतावनी दी जा रही थी। उन्होंने बताया, डर है और बहुत सावधानी बरती जा रही है।

कार्टेल ने दी चेतावनी

सीजेएनजी के एक सदस्य ने कहा कि जलिस्को के टापालपा में रविवार को हुए मिलिट्री रेड में ओसेगुएरा की हत्या का बदला लेने के लिए आग और गोलीबारी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि जैसे-जैसे ग्रुप कार्टेल पर कंट्रोल करने की कोशिश की जाएगी, ये अशांति और बढ़ सकती है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में तनाव... कार्टेल ने की आगजनी,फैलाई हिंसा

एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में तनाव... कार्टेल ने की आगजनी,फैलाई हिंसा

मैक्सिकन सुरक्षाबलों ने एक सैन्य आपरेशन में दुनिया के सबसे वॉन्टेड ड्रग तस्करों में से एक एल मेंचो के नाम से कुख्यात नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को ढेर कर दिया है। उसकी मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है।

Loading...

Feb 23, 202610:22 AM

अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 से घटाकर किया 15 फीसदी

अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 से घटाकर किया 15 फीसदी

अमेरिका में टैरिफ को लेकर टकराव और तेज हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि यह निर्णय बेहद खराब तरीके से लिखा गया है और अमेरिका के हितों के खिलाफ जाता है।

Loading...

Feb 22, 20269:53 AM

ट्रम्प ने टैरिफ केस हारने के बाद जजों को कहा 'विदेशी एजेंट', भारतीय वकीलों को बताया 'स्लाइमबॉल्स'

ट्रम्प ने टैरिफ केस हारने के बाद जजों को कहा 'विदेशी एजेंट', भारतीय वकीलों को बताया 'स्लाइमबॉल्स'

डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ केस हारने के बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को 'विदेशी एजेंट' करार दिया। भारतीय मूल के वकील नील कात्याल पर 'स्लाइमबॉल्स' जैसी टिप्पणी की और नए 10% टैरिफ का ऐलान किया।

Loading...

Feb 21, 20264:48 PM

अब अमेरिका ने सभी देशों पर 10 फीसदी का नया ग्लोबल टैरिफ थोपा

अब अमेरिका ने सभी देशों पर 10 फीसदी का नया ग्लोबल टैरिफ थोपा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार देकर उसे हटाने का आदेश दिया, लेकिन ट्रंप ने तुरंत 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने का एलान कर दिया।

Loading...

Feb 21, 202610:04 AM