एनआईए ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और पड़ोसी राज्य राजस्थान में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। टीम ने छापा मार कर हिज्ब-उत-तहरीर संगठन से जुड़े आतंकियों पर शिकंजा कसा है।

स्टार समाचार वेब। भोपाल
एनआईए ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और पड़ोसी राज्य राजस्थान में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। टीम ने छापा मार कर हिज्ब-उत-तहरीर संगठन से जुड़े आतंकियों पर शिकंजा कसा है। दावा किया जा रहा है कि ये लोग देश में सरकार को हटाकर इस्लामिक स्टेट की स्थापना की साजिश रच रहे थे और युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे। वहीं कहा जा रहा है कि भोपाल और राजस्थान से कुछ लोगों को एनआईए की टीम ने उठाया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कहां से कितने लोगों को उठाया गया है। लेकिन राजधानी भोपाल में एनआईए की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, एनआईए ने आतंकी साजिश को लेकर भोपाल में तीन स्थानों पर और राजस्थान के झालवाड़ में दो स्थानों पर छापे मारे हैं। हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) संगठन से जुड़े लोगों पर यह एक्शन लिया गया है।
छापेमारी के दौरान एनआईए द्वारा कुछ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। हिज्ब-उत-तहरीर संगठन देश में सरकार को हटाकर इस्लामिक स्टेट स्थापना की साजिश रच रहा था। ये कमजोर वर्ग के युवाओं का ब्रैनवॉश का काम कर रहे थे। युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रची जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। यह संगठन देश में शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहा था। भोपाल में इसके सदस्यों के होने की सूचना पर पहले भी जांच एजेंसियां इन पर कार्रवाई कर चुकी हैं।
भोपाल शहर में इसके पहले भी कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये लोग भोपाल में युवाओं का ब्रैनवॉश करते हुए पकड़े गए थे। पहले हुई गिरफ्तारियों में आतंकियों के तार बांग्लादेश से जुड़े हुए मिले थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन में 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें उज्जैन साइंस सेंटर, सिंहस्थ 2028 बायपास और महाकाल स्टैंडर्ड टाइम (MST) के बारे में पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।