×

फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित,  न्यायालय ने दिया आदेश

 थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ हुई बातचीत का आॅडियो लीक हो गया था।

By: Sandeep malviya

Jul 01, 20256:34 PM

view3

view0

फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित,  न्यायालय ने दिया आदेश

बैंकॉक।  थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ हुई बातचीत का आॅडियो लीक हो गया था। इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। सांविधानिक न्यायालय ने पीएम को निलंबित करने का आदेश दिया।  कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ फोन कॉल का आॅडियो लीक होने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया गया। सांविधानिक न्यायालय ने पीएम पर नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। न्यायाधीशों ने पीएम को जांच चलने तक निलंबित करने के पक्ष में 7 से 2 मतों से मतदान किया। उधर, संकट में फंसी गठबंधन सरकार को लेकर थाईलैंड के राजा ने मंगलवार को सरकार में नए कैबिनेट सदस्यों की नियुक्तियों को मंजूरी दी।

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ हुई बातचीत का आॅडियो लीक हो गया था। इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। वहीं आॅडियो लीक के बाद थाईलैंड में अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या सांविधानिक न्यायालय प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा पर लीक हुए कॉल के मामले में नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार करेगा? 

मुझे प्रक्रिया स्वीकार: शिनावात्रा

पेतोंगतार्न शिनावात्रा ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को स्वीकार करेंगी और उसका पालन करेंगी, हालांकि वह नहीं चाहतीं कि उनके काम में बाधा आए। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर चिंतित हूं। पैतोगतार्न को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के कार्यालय द्वारा कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन की जांच का भी सामना करना पड़ रहा है।

अनुतिन की जगह फुमथम बने उप प्रधानमंत्री

फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की गठबंधन सरकार से प्रमुख पार्टी भूमजाइथाई ने समर्थन वापस ले लिया।  इसके बाद मंगलवार को थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा के नए मंत्रिमंडल को मंजूरी दी।  नए मंत्रिमंडल में पूर्व उप प्रधानमंत्री और भूमजाइथाई पार्टी के नेता अनुतिन चारविरकुल को हटाया गया है। उन्होंने आॅडियो लीक होने कारण गठबंधन सरकार छोड़ दी थी। अनुतिन की जगह फुमथम वेचायाचाई को नियुक्त किया गया है। फुमथुम रक्षा मंत्री थे।

वे अब गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे

इसके अलावा रक्षा मंत्री का पद खाली छोड़ दिया गया है। वहीं उप रक्षा मंत्री को कार्यवाहक मंत्री बनाया गया है। पीएम शिनवात्रा ने पैंतोगतार्न ने संस्कृति मंत्री का पद संभाला। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक स्तर पर थाई संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना

2

0

यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को गूगल पर 2.95 बिलियन यूरो (3.5 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया। 

Loading...

Sep 05, 2025just now

डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला

3

ब्रिटेन में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए विदेश मंत्री डेविड लैमी को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नियुक्त किया है। 

Loading...

Sep 05, 2025just now

अमेरिका और पनामा का प्रस्ताव, हैती में गिरोहों से निपटेगा 5550 सैनिकों वाला नया बल

5

अमेरिका और पनामा ने संयुक्त राष्ट्र से हैती में 5,550 सदस्यों वाले नए अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए मंजूरी मांगी है, जिसे गिरोहों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेने की शक्ति होगी। हैती में राष्ट्रपति की हत्या के बाद गिरोहों ने राजधानी के 90% हिस्से पर कब्जा कर लिया है और अपराध तेजी से बढ़े हैं।

Loading...

Sep 04, 20256:16 PM

एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था अन्यायपूर्ण, बदल रहा अब शक्ति संतुलन : पुतिन 

7

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अब शक्ति संतुलन बदल रहा है। उन्होंने एक ऐसी बहुध्रुवीय दुनिया की पैरवी की, जहां सभी देश बराबरी के साथ काम करें और कोई भी श्रेष्ठता न थोपे। 

Loading...

Sep 04, 20256:14 PM

कांटे की टक्कर में तीसरी बार चुने गए जमैका के पीएम होलनेस 

6

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने आम चुनाव के कड़े मुकाबले में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं विपक्षी नेता मार्क गोल्डिंग ने हार स्वीकार की।  सत्तारूढ़ जमैका लेबर पार्टी ने अपराध में गिरावट और आर्थिक सुधार को चुनावी मुद्दा बनाया था। 

Loading...

Sep 04, 20256:12 PM