पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बना दिया था पलायन का प्रतीक 

चुनावी साल में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। साथ ही जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बिहार के सीवान पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

By: Arvind Mishra

Jun 20, 20256 hours ago

view1

view0

पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बना दिया था पलायन का प्रतीक 

  • पीएम बोले- आरजेडी बाबा साहेब को पैरों में रखती है, मैं दिल में रखता हूं

  • लालू राज की याद दिलाकर कहा- जंगलराज वाले फिर देख रहे मौका

पटना। स्टार समाचार बेव

आपने मिलकर बिहार में जंगलराज का सफाया किया है। नौजवानों ने बिहार की बदहाली के सिर्फ किस्से और कहानी सुनी हैं। उन्हें अंदाजा नहीं है जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था। आरजेडी वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या किया था। बिहार में पोस्टर लगे हैं। माफी मांगों, लेकिन ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। इनके अंदर दलित और अति पिछड़ों के लिए कोई सम्मान नहीं है। आरजेडी बाबा साहेब को अपने पैरों में रखती है। मोदी उन्हें अपने दिल में रखता है। यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में कही। दरअसल, चुनावी साल में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। साथ ही जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बिहार के सीवान पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस साल यह पीएम मोदी का पांचवां बिहार दौरा है जिसे भी चुनावी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। सीवान को लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित भी किया और आरजेडी-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस के कारनामे बिहार विरोधी हैं। निवेश विरोधी हैं। अपने मुंह से ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को दुकान, मकान सब जगह ताले लटकते दिखाई देते हैं। ये लोग बिहार में माफिया राज, गुंडा, राज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। 

25 करोड़ भारतीय गरीब मुक्त

पीएम ने कहा कि बीते एक दशक में रिकॉर्ड 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है। वर्ल्ड बैंक जैसी जानी-मानी संस्थाएं भारत की इस उपलब्धि की प्रशंसा कर रही हैं। भारत ने ये जो कमाल किया है, इसमें बिहार का, यहां नीतीश की सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। बीते 11 वर्षों से हमारी सरकार गरीब के रास्ते की हर मुश्किल को दूर करने में जुटी है। आगे भी करती रहेगी। इतनी मेहनत करने के बाद आज ऐसे अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

बच्चों के लिए सतर्क रहना

मोदी ने कहा कि इसी समय बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामें करने का फिर से मौका ढूंढ रहे हैं। बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें, इसके लिए वो तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपको बहुत ही सतर्क रहना है। समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार बैठे लोगों को कोसों दूर रखना है। पिछले 10 वर्षों में बिहार में करीब 55 हजार किमी ग्रामीण सड़कें बनी हैं। 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है।

बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई

मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते, लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे, लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।

सिवान की धरती स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली

पीएम मोदी ने कहा कि आज इस मंच से हजारों, करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगी, समृद्ध बिहार बनाएंगी। सिवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है। बिहार में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

पीएम ने राजेंद्र बाबू को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी याद किया। साथ ही कहा कि सीवान, सासाराम, बक्सर, मोतिहारी, बेतिया और आरा जैसे बिहार के सारे इलाके फले-फूले इस दिशा में यह प्रोजेक्ट बड़ी भूमिका निभाएगी। इससे गरीब, वंचित, दलित महादलित और पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के लोगों का विकास होगा। मैंने सभी को इन प्रोजेक्ट के लिए बधाई देता हूं। अभी कल ही बारिश हुई। सुबह भी बारिश हुई। इसके बावजूद आपलोग इतनी बड़ी संख्या में आए, इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करता हूं।

 सौंपी पक्के मकान की चाबी

पीएम मोदी ने बिहारवासियों को 5736 करोड़ रुपये की 22 विकास योजानाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 53,666 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में कुल 51 हजार करोड़ की राशि स्थानांतरित किया। इसके अलावा 6684 शहरी गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 11 परियोजनाओं और नमामि गंगे मिशन की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिन पर कुल 2997 करोड़ खर्च होंगे।

वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

सीवान से पीएम ने बिहार को नई वंदे भारत की सौगात दी है। ये ट्रेन पटना से गोरखपुर के बीच चलेगी। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। पटना से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया के रास्ते गोरखपुर की दूरी 7 घंटे में तय करेगी। इसके साथ ही पीएम ने वैशाली-देवरिया रुट पर नई ट्रेन की शरुआत की।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बना दिया था पलायन का प्रतीक 

1

0

पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बना दिया था पलायन का प्रतीक 

चुनावी साल में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। साथ ही जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बिहार के सीवान पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Loading...

Jun 20, 20256 hours ago

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी, लौट चेन्नई  

1

0

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी, लौट चेन्नई  

मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा। 68 से ज्यादा यात्रियों को लेकर फ्लाइट सुबह चेन्नई से रवाना हुई थी। इंडिगो की उड़ान 6ई-7167 तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आई।

Loading...

Jun 20, 20256 hours ago

स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत 48वें स्थान पर

1

0

स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत 48वें स्थान पर

स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2023 की तुलना में 2024 में तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 37,600 करोड़ रुपए) हो गया। स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से स्विस बैंकों में रखे गए धन में भारी वृद्धि के कारण यह बढ़ोतरी हुई।

Loading...

Jun 20, 20257 hours ago

पश्चिम बंगाल: ट्रेलर-बोलेरो की टक्कर, नौ लोगों की मौत 

1

0

पश्चिम बंगाल: ट्रेलर-बोलेरो की टक्कर, नौ लोगों की मौत 

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ।

Loading...

Jun 20, 20257 hours ago

आयोग ने उपचुनावों में रचा इतिहास, अब खास सुविधाओं के साथ होगा बिहार चुनाव 

1

0

आयोग ने उपचुनावों में रचा इतिहास, अब खास सुविधाओं के साथ होगा बिहार चुनाव 

भारत चुनाव आयोग ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में मोबाइल डिपॉजिट सुविधा, 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग और एडवांस वोटर टर्नआउट शेयर जैसी नई पहल शुरू कीं। इन सुविधाओं ने मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया दिया है।

Loading...

Jun 20, 20258 hours ago