×

 महाकुंभ की वायरल गर्ल के लुक ने सबको चौंकाया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुका है। जहां काफी डायरेक्टर यहां अपनी फिल्में शूट कर रहे हैं। इसके अलावा काफी फिल्म मेकर्स यहां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी पहुंच रहे हैं।

By: Arvind Mishra

Jun 17, 20252:13 PM

view14

view0

 महाकुंभ की वायरल गर्ल के लुक ने सबको चौंकाया

  • बोलीं-अभी पैसे जोड़ रही हूं फिर मुंबई में लूंगी घर

  • सादगी के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंची मोनालिसा

भोपाल। स्टार समाचार बेव

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुका है। जहां काफी डायरेक्टर यहां अपनी फिल्में शूट कर रहे हैं। इसके अलावा काफी फिल्म मेकर्स यहां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी पहुंच रहे हैं। वहीं महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मध्यप्रदेश की मोनालिसा अब अभिनेत्री बन चुकी हैं। उनका बॉलीवुड का सफर बड़ा ही रोचक है। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को मोनालिसा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचीं। जहां उन्होंने संवाददाआतों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया और अपने अनुभव भी साझा किए। दरअसल, मोनालिसा को देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये वहीं हैं जो धार्मिक स्थलों पर मोतियों की माला बेचती थीं। चर्चा के के दौरान मोनालिसा ने बताया कि, मेरे इस नए रूप को देखने के बाद खुद उनके घर वाले भी दंग रह गए। मेरे माता-पिता और सहेलियों को यकीन नहीं हुआ। मैं कहां थी और कहां पहुंच गई। मोनालिसा ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार कैमरे के सामने गई तो उन्हें कैसा लगा।

मुझे बहुत अच्छा लगा

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि, सादगी की शूटिंग के लिए जब मैं पहली बार कैमरे के सामने गई तो मुझे बहुत अच्छा लगा। म्यूजिक वीडियो में मुझे देखने के बाद मेरे परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ये मैं उनकी मोनालिसा हूं।  

मुंबई में घर लेने की प्लानिंग

गौरतलब है कि मोनालिसा मप्र के खरगोन जिले की रहने वाली हैं। एक छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। मोनालिसा ने एक सवाल के जवाब में मुंबई की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई शहर बहुत अच्छा है और वहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मैं सोच रही हूं वहीं रह जाऊं। अभी मैं पैसा जमा कर रही हूं ताकि, मुंबई में खुद का एक घर ले सकूं।
 
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

विक्रमोत्सव 2026: मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का आयोजन

विक्रमोत्सव 2026: मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का आयोजन

मध्य प्रदेश में 19 मार्च 2026 को विक्रमोत्सव के तहत सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस विशेष पहल के बारे में।

Loading...

Mar 18, 20267:41 PM

भोपाल गोमांस तस्करी मामला: आरोपी असलम कुरैशी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत

भोपाल गोमांस तस्करी मामला: आरोपी असलम कुरैशी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत

भोपाल के चर्चित 26 टन गोमांस तस्करी मामले में आरोपी असलम चमड़ा को सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। पढ़ें बचाव पक्ष की दलीलें और हिंदू संगठनों की चेतावनी।

Loading...

Mar 18, 20266:28 PM

भोपाल रेलवे अपडेट: पुणे और मुंबई से दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

भोपाल रेलवे अपडेट: पुणे और मुंबई से दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

भारतीय रेलवे ने गर्मियों की भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से पुणे-दानापुर और LTT-दानापुर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। 15 जुलाई 2026 तक चलने वाली इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें

Loading...

Mar 18, 20266:20 PM

निरीक्षण में खुली पोल, मरीजों ने घेरा तो डिप्टी सीएम डीन पर भड़के

निरीक्षण में खुली पोल, मरीजों ने घेरा तो डिप्टी सीएम डीन पर भड़के

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं उजागर, मरीजों ने घेरकर शिकायतें कीं। डिप्टी सीएम ने डीन और अधीक्षक को फटकार लगाई, पार्किंग ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 18, 20264:07 PM

विंध्य के लिए बड़ी उपलब्धि, एयर एम्बुलेंस का लाभ उठाने में भी रीवा सबसे आगे : मुख्यमंत्री

विंध्य के लिए बड़ी उपलब्धि, एयर एम्बुलेंस का लाभ उठाने में भी रीवा सबसे आगे : मुख्यमंत्री

रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने बताया विंध्य की बड़ी उपलब्धि। एयर एम्बुलेंस में भी रीवा सबसे आगे, विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे अब।

Loading...

Mar 18, 20264:02 PM