×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (28 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (28 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

By: Ajay Tiwari

Dec 28, 20254:34 AM

view19

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (28 दिसंबर 2025)

नमस्कार,

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (28 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

टोरंटो में भारतीय महिलाओं के लिए 'One Stop Center' शुरू

टोरंटो | कनाडा में रह रही भारतीय महिलाओं, विशेषकर भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने संकट में फंसी महिलाओं की तत्काल सहायता के लिए विशेष 'वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन' (OSCW) की स्थापना की है। यह केंद्र घरेलू हिंसा, शोषण और कानूनी पेचीदगियों का सामना कर रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। विस्तार से पढ़ें...

पाकिस्तान... अब खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम को विधानसभा में पीटा

लाहौर। पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे पहले अफरीदी 1 28 नवंबर को रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान से मिलने गए थे, तब भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उनके बाल खींचे और जमीन पर गिरा दिया था। विस्तार से पढ़ें...

मनरेगा का नाम बदलने पर 5 जनवरी से कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन

नई दिल्ली | दिल्ली के इंदिरा भवन में शनिवार को आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की उच्चस्तरीय बैठक में केंद्र सरकार के विरुद्ध एक बड़ा मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की है कि मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलकर 'VB G RAM G' करने के विरोध में पार्टी आगामी 5 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। बैठक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। विस्तार से पढ़ें...

नायडू बोले- भागवत ने सही कहा था-हर परिवार में होने चाहिए तीन बच्चे 

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारत की जनसंख्या और उससे देश को होने वाले फायदे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या में बढ़ोतरी और विदेशों में भारतीयों की सफलता वैश्विक प्रभुत्व की संभावना को दर्शाती है। यह तभी संभव है, जब पॉपुलेशन के रिप्लेसमेंट स्तर को बनाए रखा जाए। नायडू ने कहा- बीते दिनों जनसंख्या को लेकर जो बात संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कही वो सही और महत्वपूर्ण भी है। विस्तार से पढ़ें...

तेलंगाना... एटीएम तोड़ने में नाकाम बदमाशों ने लगा दी आग... 37 लाख खाक

निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में बदमाशों ने दो अलग-अलग एटीएम को निशाना बनाया। विस्तार से पढ़ें...

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध पर भारी ऑपरेशन ‘आघात’

नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बीती देर रात सैकड़ों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 सीएमपी, जिंदा कारतूस और चाकू, अवैध शराब, गांजा और 2,30,990 नगद जब्त किए गए। इसके साथ ही मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात चलाया। विस्तार से पढ़ें...

बिहार... अंगीठी के धुएं से एक वृद्ध महिला और तीन बच्चों ने तोड़ा दम

छपरा। बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। विस्तार से पढ़ें..

सतना को 652 करोड़ की सौगात: चित्रकूट बनेगा दिव्य धाम

सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सरकार 'सत्ता' के लिए नहीं बल्कि 'परिवार' भाव से जनहित के लिए कार्य कर रही है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती वर्ष को मध्यप्रदेश के वास्तविक विकास (अभ्युदय) के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। विस्तार से पढ़ें...

पन्ना टाइगर रिजर्व में खूनी संघर्ष: सागौन तस्करों ने वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से किया हमला

पन्ना |  मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बाघों के संरक्षण के लिए विश्व विख्यात है, बीती रात तस्करों के दुस्साहस और हिंसा का अखाड़ा बन गया। जंगल की सुरक्षा में तैनात वनकर्मियों पर अवैध कटाई करने वाले माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। विस्तार से पढ़ें...

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन शक्ति की तारीफ कर चौंकाया

भोपाल | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संगठन शक्ति की खुलकर सराहना की है। विस्तार से पढ़ें..

यात्री संतुष्टि सर्वे में खजुराहो और भोपाल एयरपोर्ट निकले अव्वल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज और खजुराहो के एयरपोर्ट ने देश के सभी हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा जारी 2025 के यात्री संतुष्टि सर्वे में खजुराहो एयरपोर्ट को यात्रियों की संतुष्टि के आधार पर शीर्ष स्थान दिया गया। इस सर्वे में यात्रियों ने सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के लिए इसे सर्वोच्च अंक दिए। यहां बड़ी बात यह है कि भोपाल और खजुराहो के एयरपोर्ट ने दिल्ली, मुंबई और गुजराज जैसे महानगरों को भी पीछे छोड़ दिया है। विस्तार से पढृें...

चलते- चलते..

जीवन में बदलाव तब आता है,जब हम शिकायत छोड़कर जिम्मेदारी लेना सीखते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM