×

तंग गलियों से निकली कलश यात्रा ने किया भक्ति का संचार

ककरावदा में उमड़ा हिंदू एकता का सैलाब, धर्मसभा ने बांधा समां

By: Gulab rohit

Jan 22, 202610:07 PM

view3

view0

तंग गलियों से निकली कलश यात्रा ने किया भक्ति का संचार

गंजबासौदा। ककरावदा गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। गांव की तंग गलियों से निकली कलश यात्रा ने पूरे माहौल को भक्ति और राष्ट्रभक्ति से भर दिया। हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा में झांकियां, डीजे पर देशभक्ति गीत, भजन और जय श्रीराम के जय घोष गूंजते रहे।
यात्रा गांव की गलियों और मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल तक पहुंची। रास्ते में घरों की छतों से पुष्पवर्षा हुई। रंगोली, सजे चौक-दरवाजे और मंगल कलशों ने भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। पूरे गांव में भगवा ध्वज लहराते नजर आए। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में कलश यात्रा में भाग लिया। रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। तेज धूप के बावजूद ग्रामीण करीब पांच घंटे तक आयोजन स्थल पर डटे रहे। जगह-जगह जगद्‌गुरु डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती का आरती, शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया। धर्मसभा में वेदांती महाराज ने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर ही समाज संगठित होगा। उन्होंने घर-घर पूजा, तुलसी, रामायण पाठ और दैनिक आरती को संस्कारों की नींव बताया। बेटियों को उच्च शिक्षा के साथ उच्च संस्कार देने पर जोर दिया।

समाज को एकजुटता का संकल्प दिलाया

जिला प्रचारक राकेश परमार ने कहा कि संगठित समाज ही भारत को विश्व नेतृत्व की ओर ले जाएगा। बाल विदुषी कृष्णप्रिया दास ने समाज को एकजुटता का संकल्प दिलाया। विद्यालय की छात्राओं और सेवा भारती की बालिकाओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। कवि रुद्र प्रताप सिंह और नीलेश चतुर्वेदी ने ओज और हास्य रस से माहौल जोशीला बना दिया। सम्मेलन में चार हजार से अधिक लोगों ने समरसता प्रसादी ग्रहण की। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति ने हिंदू एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल के गौतम नगर में खौफनाक मर्डर। जेल से छूटे अपराधी ने अपनी गुरु बहन की 13 बार चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Loading...

Feb 16, 20267:05 PM

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते होशंगाबाद रोड, तुलसी नगर और प्रियंका नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जानें आपके इलाके में कब होगी कटौती।

Loading...

Feb 16, 20266:59 PM

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने जावरा और ताल क्षेत्रों में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से भोपाल से 4 आरोपी गिरफ्तार।

Loading...

Feb 16, 20266:36 PM

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी के करेरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद भोपाल के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Feb 16, 20266:12 PM

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहाँ 75+ सेवाओं का होगा सायबर पंजीयन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेपरलेस और कैशलेस सुशासन के लिए सायबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

Loading...

Feb 16, 20265:41 PM