×

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 83 तो निफ्टी अंक फिसला

उतार-चढाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 81,583.94 तक गया और नीचे में 81,191.04 अंक तक आया।

By: Prafull tiwari

Jun 19, 20255:21 PM

view14

view0

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 83 तो निफ्टी अंक फिसला

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक नीचे आ गए। बीएसई सेंसेक्स जहां 83 अंक टूटा तो वहीं एनएसई निफ्टी 19 अंक नीचे आया। ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ घरेलू बाजार में गिरावट आई।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। उतार-चढाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 81,583.94 तक गया और नीचे में 81,191.04 अंक तक आया। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,793.25 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय शेयर सूचकांक में नकारात्मक रुख के साथ सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अमेरिका की संभावित भागीदारी को लेकर चिंताओं के कारण दुनिया भर में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को यथावत रखने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मुद्रास्फीति के लगातार ऊंचा होने और धीमी आर्थिक वृद्धि के संकेत का असर सॉफ्टवेयर निर्यात से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ महिंद्रा एंड मंिहद्रा, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मारुति के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 890.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,091.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 138.64 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 41.35 अंक की गिरावट आई थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Rate Today 31 March 2026: कोई बदलाव नहीं, MCX बंद, जानें सोना-चांदी के ताजा दाम

Gold Silver Rate Today 31 March 2026: कोई बदलाव नहीं, MCX बंद, जानें सोना-चांदी के ताजा दाम

31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।

Loading...

Mar 31, 202611:25 AM

शेयर बाजार: आज थमी ट्रेडिंग, जानें इस हफ्ते कब-कब बंद रहेगा मार्केट

शेयर बाजार: आज थमी ट्रेडिंग, जानें इस हफ्ते कब-कब बंद रहेगा मार्केट

Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।

Loading...

Mar 31, 202611:19 AM

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, जानें गिरावट की वजह

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, जानें गिरावट की वजह

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Mar 30, 20263:56 PM

Stock Market Crash: शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

Stock Market Crash: शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:27 AM

सोना और चांदी हुआ सस्ता: सोने के दाम ₹3000 गिरे, चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, चेक करें ताजा भाव

सोना और चांदी हुआ सस्ता: सोने के दाम ₹3000 गिरे, चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, चेक करें ताजा भाव

आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।

Loading...

Mar 30, 202611:19 AM