मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबरेश्वर धाम में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के चलते कुबरेश्वर धाम में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनभर से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं।

कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से दो महिलाओं की मौत ।

मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबरेश्वर धाम में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के चलते कुबरेश्वर धाम में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनभर से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इसी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यहां सीमित लोगों की व्यवस्था की गई है, लेकिन कार्यक्रम के एक दिन पहले ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इससे एक बार फिर पंडित प्रदीप मिश्रा सवालों के घेरे में आ गए हैं। यहां इससे पहले भी भीषण हादसा हो चुका है। दरअसल, कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार सुबह भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई।
दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 50 वर्ष है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मृत महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस हादसे से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
सावन माह में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में 6 अगस्त को निकाली जाने वाली इस विशाल कांवड़ यात्रा में 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है, जो मंगलवार रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन ने आमजन से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल, यातायात कर्मी और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।