साजिशकर्ता पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका प्रत्यर्पित

By: Sandeep malviya

Jun 11, 20255:43 PM

view1

view0

साजिशकर्ता पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका प्रत्यर्पित

वॉशिंगटन । कनाडा में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। इस पाकिस्तानी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में यहूदियों के खिलाफ बड़े सामूहिक हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। आरोपी हमास के इस्राइल पर 7 अक्तूबर को किए गए आतंकी हमले की पहली वर्षगांठ पर अमेरिका में हमला करने की साजिश रच रहा था। 

आईएसआईएस का समर्थन करने का आरोप

आरोपी की पहचान शाहजेब खान उर्फ शाहजेब जादून (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। शाहजेब को मंगलवार को कनाडा से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। शाहजेब पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में एक यहूदी सेंटर में हमले की साजिश रचने का आरोप है। अमेरिका के न्याय विभाग ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। शाहजेब के खिलाफ इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक और अल-शाम जैसे आतंकी संगठनों को समर्थन और संसाधन उपलब्ध कराने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने जैसे आरोप लगे हैं। 

ज्यादा से ज्यादा यहूदियों को निशाना बनाना चाहता था पाकिस्तानी नागरिक

शाहजेब खान को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि शाहजेब ने कथित तौर पर अमेरिका की सीमा में घुसकर यहूदी समुदाय पर हमले की साजिश रची। काश पटेल ने कहा कि हमास के इस्राइल पर किए गए 7 अक्तूबर के हमले की पहली वर्षगांठ पर शाहजेब ने भी सामूहिक हत्याकांड की योजना बनाई थी। अमेरिका के अटॉर्नी जे क्लेटन ने बताया कि खान ने अत्याधुनिक हथियारों से हमले की योजना बनाई थी और उसने ज्यादा से ज्यादा यहूदी लोगों को निशाना बनाना चाहता था। आरोपी आईएसआईएस के समर्थन में ऐसा करने वाला था। फिलहाल अमेरिकी जांच एजेंसियां अब आरोपी से पूछताछ करेंगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

इजरायल और ईरान के बीच फिर छिड़ी जंग

1

0

इजरायल और ईरान के बीच फिर छिड़ी जंग

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। हमले में ईरानी सेना प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी के साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई।

Loading...

Jun 13, 2025just now

जानिए राजा हत्याकांड से क्यों डर गए बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्द्धी और शादी को लेकर क्या कहा...

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। सिडनी में एक कार्यक्रम में उन्होंने राजा हत्याकांड का जिक्र करते हुए शादी को लेकर मजाकिया लहजे में कहा 'राजा हत्याकांड के बाद से वह शादी करने से डर रहे हैं।'

Loading...

Jun 12, 20259 hours ago

संविधान सत्ता को संतुलित करता है, ताकि गरिमा बहाल हो सके

 सीजेआई बी.आर. गवई ने आक्सफोर्ड यूनियन में कहा कि भारत का संविधान समानता का दिखावा नहीं करता, बल्कि सत्ता को संतुलित कर गरिमा बहाल करता है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका पर चर्चा की और अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए। 

Loading...

Jun 11, 20256:16 PM

लंदन में चीन-अमेरिका वार्ता सफल: संबंधों में दिखी नरमी

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहा व्यापार विवाद अब सुलह की राह पर बढ़ चला है। लंदन में दोनों देशों के बीच हुई व्यापार वार्ता के बाद संकेत मिले हैं कि दोनों देश समझौता करने पर सहमत हो गए हैं।

Loading...

Jun 11, 20255:45 PM