हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति आवास के पास एक अफगानी ने दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोली चला दी। इस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आतंकी घटना बताया था। गोलीबारी में 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। इस बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति आवास के पास एक अफगानी ने दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोली चला दी। इस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आतंकी घटना बताया था। गोलीबारी में 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। इस बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट करते हुए एलान किया कि वह तीसरी दुनिया के सभी देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगें, जिससे वर सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। ट्रंप के इस फैसले का बहुत बड़ा असर होगा। इसका प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा, जो नौकरी, पढ़ाई और अपने देशों में जुल्म से बचने के लिए वर आते हैं।
मैं ठीक कर दूंगा सिस्टम
पोस्ट में ट्रंप ने लिखा-यूएस ने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है, लेकिन उसकी इमिग्रेशन पॉलिसी ने उन फायदों और कई लोगों के रहने के हालात को खत्म कर दिया है। मैं यूएस सिस्टम को पूरी तरह से ठीक होने देने के लिए सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा।
पूर्व राष्ट्रपति पर साधा निशाना
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशन को खत्म कर दूंगा, जिसमें स्लीपी जो बाइडेन के आटोपेन से साइन किए गए एडमिशन भी शामिल हैं और ऐसे किसी भी व्यक्ति को हटा दूंगा जो यूनाइटेड स्टेट्स के लिए नेट एसेट नहीं है, या हमारे देश से प्यार करने में असमर्थ है।
सब्सिडी को खत्म कर देंगे
ट्रंप ने यह भी एलान किया कि वह गैर-अमेरिकियों के लिए सभी फेडरल फायदे और सब्सिडी को खत्म कर देंगे। घरेलू शांति को कमजोर करने वाले माइग्रेंट्स को समाप्त किया जाएगा। साथ ही किसी भी विदेशी नागरिक को डिपोर्ट किया जाएगा, जिसकी अमेरिका में कोई जरूरत नहीं है।
घायल एक नेशनल गार्ड की मौत
हाल में ही व्हाइट हाउस के पास एक अफगानी नागरिक ने गोलीबारी की। इस हमले में दो नेशनल गार्ड्स घायल हो गए। शूटर ने दो नेशनल गार्ड ट्रूपर्स, सारा बेकस्ट्रॉम और एंड्रयू वोल्फ के पास जाकर करीब से फायरिंग की। इसमें 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। इस हमले पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वेस्ट वर्जीनिया की सारा बेकस्ट्रॉम बहुत इज्जतदार, जवान, शानदार इंसान थी। उनका अभी-अभी निधन हो गया है। वह अब हमारे बीच नहीं हैं। वहीं, 24 साल के वोल्फ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।