आशंका जताई जा रही है कि इमरान खान की जेल में ही हत्या करवा दी गई है। इससे मुल्म में बवाल मचा हुआ है। इमरान सथर्मक जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। इमरान की खैरियत को लेकर उनके समर्थकों की चिंता बढ़ती जा रही है।

इमरान खान की तीन बहनों में से एक नूरीन नियाजी ने कड़ी चेतावनी दी है।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर जल्द ही चीफ आफ डिफेंस फोर्सेस बनने वाले हैं। आसीम मुनीर को लगता है कि वो सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, लेकिन ये उनकी गलतफहमी है। हमारे मजहब में अल्लाह से ऊपर कोई नहीं है। पाकिस्तान में न्यायिक व्यवस्था बची नहीं है, लेकिन हम अभी भी उम्मीद करते हैं कि इमरान खान को न्याय मिलेगा। यह बात पकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने एक चर्चा के दौरान कही। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पाक हुकूमत ने अभी तक इसकी वजह साफ नहीं की है। आशंका जताई जा रही है कि इमरान खान की जेल में ही हत्या करवा दी गई है। इससे मुल्म में बवाल मचा हुआ है। इमरान सथर्मक जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। इमरान की खैरियत को लेकर उनके समर्थकों की चिंता बढ़ती जा रही है।
गलत हुआ, तो बर्दाश्त नहीं करेंगे
इसी बीच इमरान खान की तीन बहनों में से एक नूरीन नियाजी ने कड़ी चेतावनी दी है। नूरीन का कहना है कि अगर इमरान खान को एक खरोंच भी आई, तो पाकिस्तान में हालात काफी खराब हो सकते हैं। नूरीन ने कहा-वो पूरी तरह से सेहतमंद हैं। लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। अगर उनके साथ कुछ भी गलत हुआ, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इमरान को चोट रेड लाइन होगी
नूरीन नायाजी ने कहा-मुझे लगता है कि वो इमरान खान को चोट पहुंचाने की गलती नहीं करेंगे, क्योंकि वो रेड लाइन होगी। वो नहीं चाहेंगे कि देश का माहौल खराब हो, क्योंकि लोग इमरान खान के पीछे हैं। उनको देखने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान हुकूमत की हिम्मत नहीं है कि वो इमरान के साथ कुछ कर सकें।
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना
इमरान खान को इतने लंबे समय तक जेल में रखने की आलोचना करते हुए नूरीन नायाजी ने कहा- यह इमरान खान के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना है। उन्हें एकांत में रखा गया है, जो जेल के नियमों के अनुसार एक अपराध है। इधर, इमरान खान की दूसरी बहन अलीमा ने आदियाला जेल के निरीक्षक के खिलाफ याचिका दायर की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।