मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान परिवार ने जहर खा लिया। इस घटना में किसान प्रकाश अहिरवार (35) और उनके दो वर्षीय बेटे निहाल की मौत हो गई। पत्नी नंदिनी (29) और बड़े बेटे तनिष्क का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ओरछा थानाक्षेत्र में एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया।
छतरपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान परिवार ने जहर खा लिया। इस घटना में किसान प्रकाश अहिरवार (35) और उनके दो वर्षीय बेटे निहाल की मौत हो गई। पत्नी नंदिनी (29) और बड़े बेटे तनिष्क का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दरअसल, सुबह जब घर के दरवाजे देर तक नहीं खुले तो ग्रामीणों ने उनके गेट खुलवाए तब पता चला कि उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिनको लेकर चारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पिता और छोटे बेटे की मौत होने की पुष्टि की गई। किसान की पत्नी नंदिनी और बड़ा बेटा आदेश के पेट में दर्ज उठ रहा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रकाश ने खेती के लिए ट्रैक्टर कर्ज पर लिया था। लगातार फसल खराब होने के कारण वे किस्त नहीं चुका पाए। दो दिन पहले ट्रैक्टर कंपनी के कर्मचारी घर पहुंचे और 30-40 हजार की किश्त जमा करने का दबाव बनाया। किस्त नहीं चुकाने पर ट्रैक्टर ले जाने की धमकी भी दी गई थी।
यह बात सामने आई है कि शुक्रवार रात परिवार ने भोजन किया, जिसके बाद प्रकाश की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। रात में अस्पताल नहीं जा पाए। शनिवार सुबह जब पूरे परिवार को अस्पताल ले जाया गया, तब तक प्रकाश और निहाल की मौत हो चुकी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई। कोलकाता की कंपनी के 50 लाख के बकाए (ब्याज समेत 4 करोड़) के चलते गाड़ियां और दफ्तर का सामान कुर्क किया गया।
भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की जमीन और अस्पताल के किराए को लेकर विवाद गहरा गया है। वक्फ बोर्ड ने करोड़ों की रिकवरी का दावा किया है, वहीं बच्चों की पानी की आपूर्ति ठप होने का भी आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल के रहवासी इलाकों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानिए पूरी खबर, व्यापारियों की प्रतिक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश।
मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। ओरछा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एलान किया कि प्रदेश में 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। किसानों को अब दिन में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का फोकस किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर है।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नया स्वरूप देने के साथ ही बुंदेला स्वाभिमान को स्थापित करने में जुट गई है। पवित्र नगरी ओरछा को उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित करने की योजना के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है।
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में आज इस केस की बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है।
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।