बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए और बिहार में NDA की सरकार बनने का विश्वास जताया। जानें पूरा बयान।

पटना. स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि जब बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, तब राहुल गांधी हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाकर मतदाताओं के बीच अनावश्यक रूप से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज़ोर देकर कहा कि आज बिहार के लोग अपने भविष्य का महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं। ऐसे समय में, विपक्ष को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने से बचना चाहिए।
डॉ. मोहन यादव ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा, "लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अधिक से अधिक भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।"
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में भी उन्होंने ईवीएम (EVM) और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर 'भ्रम का माहौल' बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन दावों की सत्यता उजागर कर दी थी। उन्होंने कहा कि अब वे फिर से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता को सलाह दी कि राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी बयानबाज़ी से बचना चाहिए जो भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस देशभर के अल्पसंख्यकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है। ये पहली बार है कि कांग्रेस ने माइनोरिटीज से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अलग से एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। साठ सदस्यीय इस समिति में तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे पार्टी के दिग्गत नेता हैं।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।