बलूचिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, 11 आतंकवादी  ढेर

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन सुरक्षाकर्मी और 11 आतंकवादी मारे गए।  

By: Sandeep malviya

Oct 23, 20257:21 PM

view2

view0

बलूचिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, 11 आतंकवादी  ढेर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन सुरक्षाकर्मी और 11 आतंकवादी मारे गए।   नोश्की में गश्त के दौरान अज्ञात हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, केच इलाके में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने चगाई और सिबी जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए अभियान में 11 आतंकियों को ढेर कर दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सैनिकों ने चगाई के दलबंदिन में एक पहाड़ी इलाके की घेराबंदी कर दी। संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई और छह आतंकवादी मारे गए। सिबी में आतंकवाद निरोधी दस्ते ने एक परिसर पर छापा मारा जहां एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य छिपे हुए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में जबरदस्त फायरिंग हुई। जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों जगहों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोग सुरक्षा बलों, पुलिस और लेवी कर्मियों पर पहले भी हुए हमलों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पहचान के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 16वें दिन ईरान का बड़ा पलटवार। खार्ग आइलैंड पर हमलों के बाद भी तेल निर्यात जारी। जानें मुजतबा खामेनेई और एपस्टीन गैंग की साजिश पर ईरान का बड़ा बयान।

Loading...

Mar 15, 20267:16 PM

जंग के बीच शक्ति प्रदर्शन: उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण

जंग के बीच शक्ति प्रदर्शन: उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग और उनकी बेटी जू ए ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण को साथ में देखा।

Loading...

Mar 15, 202610:15 AM

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, रॉटरडैम के बाद राजधानी में विस्फोट से हड़कंप

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, रॉटरडैम के बाद राजधानी में विस्फोट से हड़कंप

एम्स्टर्डम में शनिवार तड़के एक यहूदी स्कूल में हुए धमाके ने नीदरलैंड को हिला दिया है। मेयर फेम्के हालसेमा ने इसे यहूदी-विरोधी हमला बताया है। रॉटरडैम और बेल्जियम में हुए पिछले हमलों से इस घटना के तार जुड़े होने की आशंका है।

Loading...

Mar 14, 20264:39 PM