पांढुरना में डकैतों ने मचाया आतंक। एक ही रात में 5 घरों में लाखों की डकैती। नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को बनाया बंधक। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
आज के ही दिन 6 दिसंबर 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। इसकी बरसी पर यूपी में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस गश्त कर रही। लोगों को रोक कर उनकी पहचान के लिए पुलिस डॉक्यूमेंट चेक कर रही।
सतना रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा की पार्किंग में ठेका समाप्त होने के बाद अव्यवस्था फैली। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी के जवान अब सिविल वर्दी में तैनात रहेंगे। संदिग्धों पर रहेगी नजर।















