आज के ही दिन 6 दिसंबर 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। इसकी बरसी पर यूपी में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस गश्त कर रही। लोगों को रोक कर उनकी पहचान के लिए पुलिस डॉक्यूमेंट चेक कर रही।

अयोध्या में पुलिस पहचान के लिए लोगों के डॉक्यूमेंट चेक कर रही है।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
आज के ही दिन 6 दिसंबर 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। इसकी बरसी पर यूपी में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस गश्त कर रही। लोगों को रोक कर उनकी पहचान के लिए पुलिस डॉक्यूमेंट चेक कर रही। रेलवे स्टेशन पर लोगों से पूछताछ की। होटलों में रुके लोगों के बारे में पूछा। शहर में गाड़ियों को रोककर उनकी डिक्की चेक की गई। सामान चेक किए। वाराणसी में भी रेलवे, बस स्टेशन, मंदिर, घाट और आसपास डॉग स्क्वायड टीम ने चेकिंग की। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं। दरअसल, बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी के अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में अलर्ट है। तीनों ही जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की टीम के द्वारा एहतियात के तौर पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गौरतलब है कि 33 साल पूर्व 6 दिसंबर सन 1992 को कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को विध्वंस कर दिया था। तब से 6 दिसंबर की तारीख पर अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट पर रहती है।
चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर वाराणसी में अलर्ट है। डीसीपी क्राइम, सरवनन ठगमणि ने कहा- वाराणसी कमिश्नरेट से लेकर पूरे जोन में सभी लोग हाई अलर्ट पर हैं। वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशनों पर जांच की जा रही है और सभी 84 घाटों पर गश्ती दल तैनात किया गया है।
मंदिर के पास बढ़ी सुरक्षा
वाराणसी के अस्सी घाट, नमो घाट और दशाश्वमेध घाट पर शाम की आरती के दौरान विशेष निगरानी की जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच कर रहे हैं। बस अड्डों पर भी जांच की जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर में विशेष सुरक्षा तैनात की गई है।
मथुरा में पुलिस बल मुस्तैद

वहीं, मथुरा में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं एक चर्चा के दौरान एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने कहा-बिना पहचान पत्र वाले और अनधिकृत प्रवेश करने वालों की लगातार जांच की जा रही है। पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट पर है। पिछले वर्षों की तरह, पर्याप्त बल तैनात किया गया है। लगातार जांच की जा रही है। सभी प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है। यातायात अभी भी चालू है। स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे हैं। यह पूरी तरह से सामान्य है।
अयोध्या में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
उधर, अयोध्या में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा की तैयारियों को लेकर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा- विभिन्न बिंदुओं पर जांच की व्यवस्था ह। हमने सभी होटलों और धर्मशालाओं से अनुरोध किया है कि वे वहां ठहरने वाले अतिथियों का रिकॉर्ड रखें, जिसकी हमारे अधिकारी जांच करेंगे। वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। हमारी टीमें घाटों और अन्य क्षेत्रों में गश्त भी कर रही हैं। सुरक्षा जांच और निगरानी के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें हैं।
यह भी पढ़ें...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देशभर में नीट-यूजी पेपर लीक कांड का बवाल अभी थमा भी नहीं था और महाराष्ट्र में एक और खेला हो गया। इससे एक बार फिर देशभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में 28 जून को विभिन्न केंद्रों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित कराई जानी थी।
दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
बहराइच के कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरे करंट से 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हमजा की मौत। घटना के बाद परिवार में मातम। पुलिस जांच में जुटी।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।
नासा 2030 तक ISS को प्रशांत महासागर के पॉइंट निमो में गिराने की तैयारी में है। जानिए इस डीऑर्बिट प्लान की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरणविदों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बारे में।