अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद से सबसे पहले टैरिफ का बम फोड़ा। उन तमाम देशों पर टैरिफ लगाया, जिनके साथ सालों से अमेरिका का कारोबार हो रहा था। भारत भी इस लिस्ट में शामिल है। ट्रंप ने उन देशों पर टैरिफ लगाना शुरू किया, जो अमेरिका को अपना सामान बेचते थे।

अब टैरिफ के कम होने से अमेरिकी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद से सबसे पहले टैरिफ का बम फोड़ा। उन तमाम देशों पर टैरिफ लगाया, जिनके साथ सालों से अमेरिका का कारोबार हो रहा था। भारत भी इस लिस्ट में शामिल है। ट्रंप ने उन देशों पर टैरिफ लगाना शुरू किया, जो अमेरिका को अपना सामान बेचते थे। ट्रंप इस टैरिफ के जरिए अमेरिका का खजाना भरना चाहते थे, लेकिन उनकी चाल उल्टी पड़ गई। दरअसल, ट्रंप ने अपने ही एक फैसले से यू टर्न ले लिया। ट्रंप ने डेली यूज वाले दर्जनभर सामनों पर टैरिफ कम कर दिया है। यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब अमेरिका में रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसामान छू रहे थे। हालांकि अब इस टैरिफ के कम होने से अमेरिकी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जनता में था आक्रोश
ट्रंप ने बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फ्रूट समेत कई वस्तुओं पर टैरिफ कम किया है। अमेरिका में इस महीने नॉन ईयर इलेक्शन में आर्थिक चिंताओं का मुद्दा गमार्या था, जिसमें वस्तुओं की कीमतों को लेकर अमेरिकी नागरिकों में नाराजगी दिखी थी। इसका असर ये हुआ कि वर्जीनिया और न्यू जर्सी में डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिली।
टैरिफ के बाद सामान हो गए महंगे
गौरतलब है कि ट्रंप ने अप्रैल में ज्यादातर देशों पर टैरिफ लगा दिए थे। वह और उनका प्रशासन लंबे समय से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि टैरिफ से उपभोक्ता कीमतें नहीं बढ़तीं, जबकि आर्थिक सबूत इसके विपरीत हैं और कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स कीमतों में तेज उछाल आई है। अमेरिका में बीफ की रिकॉर्ड ऊंची कीमतें एक खास चिंता का विषय रही हैं और ट्रंप ने कहा है कि वह इन्हें कम करने के लिए कार्रवाई करने का इरादा रखते हैं। अमेरिका के लिए बीफ का प्रमुख निर्यातक ब्राजील है। ब्राजील पर भारी टैरिफ के कारण अमेरिका में इसके दाम तेजी से बढ़े हैं।
इन सामनों पर टैरिफ कम
अधिकारिक तौर पर आदेश में बीफ, कॉफी और फलों के अलावा, चाय, फलों के रस, कोको, मसालों, केले, संतरे, टमाटर और कुछ उर्वरकों पर लगे टैरिफ भी हटा दिए गए हैं। इनमें से कुछ उत्पाद संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादित नहीं होते हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि इन चीजों के दाम में गिरावट आ सकती है।
ट्रंप ने किया समझौते पर हस्ताक्षर
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा करने के बाद कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें कहा गया था कि अमेरिका ने इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ उन देशों में उत्पादित कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करने के लिए रूपरेखा समझौते किए हैं। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में संकेत दिया था कि वह कॉफी के आयात को बढ़ाने के लिए उस पर शुल्क कम करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका-ईरान के बीच बीते दिन शांति समझौते की घोषणा की गई, लेकिन अब इसमें पेंच फंसता नजर आ रहा है। महीनों से जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए ईरान ने जिस भारी भरकम फंड 300 अरब डॉलर की मांग की है, उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है।
अमेरिका-ईरान के 14-सूत्रीय समझौते का इस्राइल पर क्या असर पड़ा? लेबनान युद्धविराम से सैन्य स्वायत्तता तक, जानें नेतन्याहू के सामने खड़ी नई चुनौतियों का पूरा विश्लेषण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। स्विट्जरलैंड में इस डील पर साइन होंगे। इसमें स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापार फिर से शुरू करने का एलान भी शामिल है। होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू होने या सामान्य होने से भारत को बड़ी राहत मिलेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि रविवार को ईरान के साथ शांति समझौता होगा और यूरेनियम नष्ट किया जाएगा। वहीं ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए होर्मुज स्ट्रेट पर नया टैक्स लगाने के संकेत दिए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस शहर में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जानिए स्टार्टअप, AI, और स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) तकनीक को लेकर दोनों देशों के बीच क्या बातचीत हुई।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण के तहत AI कंपनी Anthropic के सबसे एडवांस्ड एआई प्रोग्राम्स तक विदेशी नागरिकों के एक्सेस पर रोक लगा दी है, जिसके बाद Fable 5 और Mythos 5 मॉडल्स बंद कर दिए गए हैं।
US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई नई परमाणु डील के लिए मान गए हैं। जानिए होर्मुज स्ट्रेट और खार्ग द्वीप विवाद पर क्या हैं पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स।
मेघालय सीमा पर BSF और BGB के बीच भारी तनाव देखने को मिला। अवैध रूप से घुसे 55 वर्षीय बांग्लादेशी हिंदू बुजुर्ग सती राजबंशी को BGB ने अपनाने से इंकार कर दिया, जिससे वह नो-मैन्स लैंड में फंसा रहा।