×

दो पैन कार्ड केस... आजम खां और अब्दुल्ला दोषी, सात साल की जेल

दो पैनकार्ड केस में न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला को दोषी करार दे दिया है। कोर्ट ने दोनों को सात साल की सजा सुनाई है। आजम खां और अब्दुल्ला दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

By: Arvind Mishra

Nov 17, 20253:13 PM

view5

view0

दो पैन कार्ड केस... आजम खां और अब्दुल्ला दोषी, सात साल की जेल

कोर्ट ने दोनों को सात साल की सजा सुनाई है।

  • कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

  • भाजपा विधायक ने छह साल पहले शिकायत दर्ज कराई थी

रामपुर। स्टार समाचार वेब

दो पैनकार्ड केस में न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला को दोषी करार दे दिया है। कोर्ट ने दोनों को सात साल की सजा सुनाई है। आजम खां और अब्दुल्ला दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दो पैनकार्ड से संबंधित प्राथमिकी भाजपा के विधायक आकाश सक्सेना ने छह साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी। छह दिसंबर 2019 को दर्ज हुई प्राथमिकी में भाजपा विधायक ने अब्दुल्ला के अलग-अलग जन्मतिथि से दो पैन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया है।

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट

विधायक का कहना है कि असत्य एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पैन कार्ड बनवाया गया और उसे उपयोग में भी लाया गया। एक पैनकार्ड में जन्मतिथि पहली जनवरी 1993 है जबकि, दूसरे में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है। पुलिस ने प्राथमिकी की जांच पूरी कर अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही थी।

पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा

न्यायाधीश शोभित बंसल ने इस केस में दोनों को दोषी ठहराया है। फैसले को लेकर लोगों में भी उत्सुकता रही। भाजपाई और सपाई फैसला आने से पहले ही कचहरी परिसर में इकट्ठा होने शुरू हो गए। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रंप-मोदी फोन वार्ता: ईरान युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य और मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा

ट्रंप-मोदी फोन वार्ता: ईरान युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य और मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। जानें पश्चिम एशिया संकट, हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके असर को लेकर क्या हुई चर्चा।

Loading...

Mar 24, 20266:50 PM

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नए नियम 2026: 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर ही मिलेगा रिफंड, बोर्डिंग स्टेशन नियम में बदलाव

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नए नियम 2026: 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर ही मिलेगा रिफंड, बोर्डिंग स्टेशन नियम में बदलाव

भारतीय रेलवे ने टिकट रिफंड नियमों को सख्त किया। अब ट्रेन प्रस्थान से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करना अनिवार्य। जानें अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित बोर्डिंग स्टेशन और रिफंड के नए नियम

Loading...

Mar 24, 20266:26 PM

13 साल का मौन संघर्ष समाप्त: गाजियाबाद के हरीश राणा का एम्स में निधन, देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले का दुखद अंत

13 साल का मौन संघर्ष समाप्त: गाजियाबाद के हरीश राणा का एम्स में निधन, देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले का दुखद अंत

गाजियाबाद के हरीश राणा ने 13 साल के कोमा के बाद एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति मिलने के बाद हुई देश की पहली कानूनी इच्छामृत्यु।

Loading...

Mar 24, 20265:30 PM

राज्यसभा में मोदी  : पश्चिम एशिया संकट भारत के लिए बड़ी परीक्षा, राज्यों को टीम इंडिया की  तरह करना होगा काम

राज्यसभा में मोदी : पश्चिम एशिया संकट भारत के लिए बड़ी परीक्षा, राज्यों को टीम इंडिया की तरह करना होगा काम

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया संकट पर चिंता जताई। जानें होर्मुज स्ट्रेट संकट, महंगाई पर बने 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप और राज्यों के लिए पीएम के कड़े निर्देशों के बारे में

Loading...

Mar 24, 20263:41 PM

अब भारतीय सेना की महिला अफसरों को परमानेंट कमीशन

अब भारतीय सेना की महिला अफसरों को परमानेंट कमीशन

भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सेवा देने वाली महिला अधिकारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सेना में महिलाओं के खिलाफ होने वाले प्रणालीगत भेदभाव को स्वीकार करते हुए अपनी विशेष संवैधानिक शक्तियों (अनुच्छेद 142) का इस्तेमाल किया।

Loading...

Mar 24, 20262:49 PM