×

यूपी... भोपाल आ रहा उद्योगपति का विमान फर्रूखाबाद में रनवे पर फिसला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी जेट प्लेन फिसल गया और हवाई पट्टी की बाउंड्री से जा टकराया। यह मिनी जेट प्लेन एक उद्योगपति के परिवार का था।

By: Arvind Mishra

Oct 09, 20252:03 PM

view36

view0

यूपी... भोपाल आ रहा उद्योगपति का विमान फर्रूखाबाद में रनवे पर फिसला

टेक ऑफ करते समय विमान हुआ अनियंत्रित।

  • बाल-बाल बचा परिवार, बाउंड्री से टकराकर क्षतिग्रस्त

  • टेक आफ करते समय विमान हो गया था अनियंत्रित

फर्रुखाबाद। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी जेट प्लेन फिसल गया और हवाई पट्टी की बाउंड्री से जा टकराया। यह मिनी जेट प्लेन एक उद्योगपति के परिवार का था। रनवे पर गति पकड़ते समय प्लेन अनियंत्रित होकर फिसल गया और बाउंड्री से टकरा गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, फर्रूखाबाद में गुरुवार को निसाई स्थित हवाई पट्टी पर एक निजी छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेक आफ करते समय असंतुलित होकर विमान हवाई पट्टी से बाहर आ गया और मिट्टी में धंस गया। राहत की बात यह है कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

निजी कंपनी का था विमान

जेट सर्विस एविएशन कंपनी का निजी विमान था। यह विमान वुड वाइन बियर फैक्ट्री के आला अधिकारियों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल वापस जा रहा था। विमान के टेक आफ के दौरान असंतुलित होने के कारण वह हवाई पट्टी से बाहर निकलकर मिट्टी में धंस गया। यह बियर फैक्ट्री खिमसेपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में निर्माणाधीन है।

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित

यह दुर्घटना निसाई स्थित हवाई पट्टी पर हुई। गनीमत रही कि हादसे में विमान सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। विमान में सवार कंपनी के अधिकारी बियर फैक्ट्री के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए बीते दिन यहां पहुंचे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन कोई जनहानि न होने से बड़ा हादसा टल गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटीं

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटीं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Loading...

Mar 31, 20261:49 PM

नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।

Loading...

Mar 31, 202611:30 AM

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान और विकास के आंकड़े

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान और विकास के आंकड़े

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च की डेडलाइन पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और 2014 के बाद हुए विकास कार्यों का विवरण दिया।

Loading...

Mar 30, 20267:15 PM

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जानें 33 सवालों की सूची, लिव-इन कपल्स के लिए शादीशुदा का दर्जा और आजादी के बाद पहली बार होने वाली जातिगत गणना की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 30, 20262:53 PM

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम में INS डेगा पर तैनात नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए। डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

Loading...

Mar 30, 202612:25 PM