×

यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा

यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के एक अहम शहर में मोर्चा संभाले सैनिकों से मुलाकात की, जहां रूसी सेना ने घेराबंदी कर रखी है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की उनकी सरकार को घेरने वाले भ्रष्टाचार के मामले का सामना कर रहे हैं। 

By: Sandeep malviya

Nov 13, 20256:13 PM

view3

view0

यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा

कीव।  जेलेंस्की की सरकार में न्याय मंत्री और उर्जा मंत्री ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। मंत्रियों ने यह कदम ऐसे समय में उठाया, जब उर्जा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है। इसके बाद सरकार ने सरकारी परमाणु उर्जा कंपनी एनरगोटॉम के उपाध्यक्ष को भी पद से हटा दिया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यही कंपनी रिश्वतखोरी के मामले के केंद्र में है।

प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीदेंको ने देर रात बताया कि एनरगोटॉम के वित्त, कानूनी और खरीद विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ कंपनी के अध्यक्ष के एक सलाहकार को भी पद से हटा दिया गया है। 

कीव की एक अदालत में भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों की ओर से पेश गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन एजेंसियों ने 15 महीने की जांच की है, जिसमें करीब एक हजार घंटे की फोन रिकॉर्डिंग शामिल है। इस जांच के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात अन्य पर आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि इस योजना से करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अवैध कमाई की गई।
जेलेंस्की की मीडिया प्रोडक्शन कंपनी 'क्वार्टल 95' के सह-संस्थापक तैमूर मिंदिच को इस साजिश का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। फिलहाल उनका ठिकाना अज्ञात है। इस जांच ने यह सवाल भी खड़े किए हैं कि क्या देश के शीर्ष अधिकारी इस योजना के बारे में पहले से जानते थे। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के केस में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को जेल की सजा सुनाई गई। निखिल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल के अपराध कबूलने की जानकारी दी।

Loading...

Feb 14, 20269:32 AM

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Loading...

Feb 13, 20269:15 AM

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में फायरिंग कर 34 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 22 बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली

Loading...

Feb 11, 20265:34 PM

अमेरिका ने पाकिस्तान को 'टॉयलेट पेपर' की तरह इस्तेमाल किया: पाक रक्षा मंत्री बोले-

अमेरिका ने पाकिस्तान को 'टॉयलेट पेपर' की तरह इस्तेमाल किया: पाक रक्षा मंत्री बोले-

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में अमेरिका के साथ रिश्तों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आतंकवाद, सैन्य तानाशाही और 9/11 के बाद की गलतियों को देश की बदहाली का कारण बताया

Loading...

Feb 11, 20263:31 PM

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन, जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानें क्यों दक्षिणपंथी दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Loading...

Feb 10, 20264:05 PM