×

बिहार चुनाव से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। 

By: Star News

Jun 13, 202512:36 PM

view8

view0

बिहार चुनाव से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

भस्म आरती में हुए शामिल...चांदी द्वार से की पूजन

भक्ति में लीन आए नजर, नंदी हॉल में लगाया ध्यान

भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में शामिल होकर दिव्य दर्शन किए। इस दौरान वो भक्ति में लीन नजर आए। यहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और नंदी हॉल मे ध्यान भी लगाया। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। 

मेरा जीवन धन्य हो गया

इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी द्वारा उनका सम्मान किया गया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राजीव रंजन सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि यहां की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। मुझे यहां पर आकर पॉजिटिव एनर्जी का अहसास हुआ और मेरा जीवन धन्य हो गया।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

धारकुंडी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज को भू-समाधि दी गई। यह केवल एक संत की विदाई नहीं, बल्कि करुणा, तप, संयम और मौन साधना से भरे युग का शांत अवसान है।

Loading...

Feb 10, 20267:09 PM

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों ने सुरैया गुरु पर 'किन्नर जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Loading...

Feb 10, 20267:05 PM

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब तलाक शुदा बेटी भी पेंशन की हकदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया गया है। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इससे तहत अब तालक शुदा बेटी भी पेंशन के लिए पात्र मानी जाएगी।

Loading...

Feb 10, 20263:10 PM

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर और दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो मौतों के बाद दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Loading...

Feb 10, 20262:35 PM