×

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, 4 की मौत; एनसीपी और अवामी लीग समर्थक भिड़े

नाहिद इस्लाम ने सार्वजनिक तौर पर मुजीब की विरासत को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे अपने हाथों से गोपालगंज को मुजीबवाद से मुक्त कराएंगे। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी हिंसा की निंदा की।

By: Sandeep malviya

Jul 17, 20257:28 PM

view2

view0

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, 4 की मौत; एनसीपी और अवामी लीग समर्थक भिड़े

ढाका। नाहिद इस्लाम ने सार्वजनिक तौर पर मुजीब की विरासत को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे अपने हाथों से गोपालगंज को मुजीबवाद से मुक्त कराएंगे। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी हिंसा की निंदा की। बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है और इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं। यह हिंसा उस वक्त भड़की, जब नवगठित 'नेशनल सिटिजन पार्टी' (एनसीपी) और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जब पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की तो हिंसा और भड़क गई, जिससे पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलानी पड़ीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीपी पार्टी, अवामी लीग के गढ़ गोपालगंज जिले में एक रैली आयोजित कर रही थी। जिसका अवामी लीग ने विरोध किया, जिससे हिंसा भड़की। 

नौ अन्य लोग गोलियां लगने से घायल

हिंसा में मारे गए लोगों की पहचान दीप्तो साहा (25 वर्षीय), रमजान काजी (18 वर्षीय) और सोहेल मुल्ला (41) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गोपालगंज जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नौ अन्य लोगों को गोलियां लगी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की चार अतिरिक्त प्लाटून गोपालगंज में तैनात की गई है। सरकार ने हिंसा के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने भी चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं हुआ तो फिर उनकी पार्टी खुद न्याय करेगी। 

अवामी लीग के गढ़ पर कब्जे की सियासत

गोपालगंज जिला अवामी लीग का गढ़ माना जाता है। यह बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु मुजीबुर रहमान का गृहनगर भी है। छात्र राजनीति से पारंपरिक राजनीति में आने वाले नाहिद इस्लाम की पार्टी एनसीपी ने गोपालगंज में बुधवार को एक रैली का आयोजन किया था। हालांकि रैली से पहले ही कथित तौर पर अवामी लीग पार्टी के समर्थकों ने रैली स्थल और एनसीपी कार्यकतार्ओं पर हमला कर दिया। आरोप है कि अवामी लीग कार्यकतार्ओं ने पुलिस पर भी हमला किया। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे लोगों की जान गई। 

'मुजीबवाद से गोपालगंज को मुक्त कराएंगे'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवामी लीग के समर्थकों ने लाठी, डंडों से एनसीपी नेताओं और सुरक्षाबलों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की। एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने टूटे हुए मंच से ही कार्यकतार्ओं को संबोधित किया और चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद न्याय करेंगे। नाहिद इस्लाम ने सार्वजनिक तौर पर मुजीब की विरासत को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे अपने हाथों से गोपालगंज को मुजीबवाद से मुक्त कराएंगे। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी हिंसा की निंदा की और अवामी लीग को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही। 

14 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने गोपालगंज में हिंसा के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गोपालगंज में हालात को देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया ड्रोन हमला

6

0

हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के हवाई अड्डे पर किया ड्रोन हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्राइल के रमोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया। हमले में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ और हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। 

Loading...

Sep 07, 202518 hours ago

पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया

6

0

पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया

बीते तीन वर्षों से पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर है। जब अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक हुई थी।  

Loading...

Sep 07, 202519 hours ago

रूस-भारत-चीन की नजदीकी से ट्रंप  हुए खफा

6

0

रूस-भारत-चीन की नजदीकी से ट्रंप  हुए खफा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस, भारत और चीन साझा हितों को पहचानकर साझेदारी बढ़ा रहे हैं। तियानजिन में हुए एससीओ सम्मेलन में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की नजदीकी वैश्विक सुर्खियों में रही। ट्रंप ने भारत और रूस की चीन से निकटता पर नाराजगी जताई। 

Loading...

Sep 07, 202519 hours ago

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश... सवार सभी लोगों की मौत... मिला मलबा  

8

0

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश... सवार सभी लोगों की मौत... मिला मलबा  

अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर-66 था। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, अमेरिका में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

Loading...

Sep 07, 202512:35 PM

ट्रंप ने माना रूस यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे असफल

8

0

ट्रंप ने माना रूस यूक्रेन युद्ध रोकने में रहे असफल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार माना कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के चुनावी वादे में सफल नहीं हो सके। व्हाइट हाउस में एक डिनर के दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष को अपने कार्यकाल का सबसे कठिन संघर्ष बताया। 

Loading...

Sep 06, 20258:11 PM