×

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, माउंट सेमेरू पर 170 से ज्यादा पर्वतारोहियों को बचाया गया

इंडोनेशिया का माउंट सेमेरू ज्वालामुखी, जिसे महामेरू भी कहा जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल ज्वालामुखी में अचानक विस्फोट हुआ है और वहां कैम्पिंग कर रहे 170 से ज्यादा पवतार्रोही फंस गए। हालांकि इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सभी सुरक्षित निकाल लिया है।

By: Sandeep malviya

Nov 20, 20256:06 PM

view29

view0

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, माउंट सेमेरू पर 170 से ज्यादा पर्वतारोहियों को बचाया गया

जकार्ता । इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर मौजूद देश के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी माउंट सेमेरू में अचानक हुए विस्फोट के बाद करीब 178 पर्वतारोही और स्थानीय लोग फंस गए थे। गुरुवार को इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया कि सभी को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ये लोग रानू कुम्बोलो नाम के कैम्पिंग एरिया में रुके हुए थे, जो खतरे के मुख्य क्षेत्र से बाहर है। हालांकि, वहां भी ज्वालामुखी की राख पहुंची और पर्वतारोहियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

सेंटर फॉर वोल्केनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल डिजास्टर मिटिगेशन के एक और अधिकारी, हेट्टी ट्राइस्टुटी ने कहा कि रानू कुम्बोलो एक सुरक्षित इलाका है जो क्रेटर से आठ किलोमीटर (5 मील) के मुख्य डेंजर जोन के बाहर है। कैंपिंग एरिया पहाड़ की उत्तरी ढलान पर है, जो दक्षिण-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते हुए देखे गए गर्म बादलों के रास्ते में नहीं है। 

13 किमी तक फैली गरम राख, गैस और पत्थर

ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट बुधवार दोपहर से शाम तक लगातार चलता रहा। इस दौरान माउंट सेमेरू में 13 किलोमीटर तक गरम राख, गैस और पत्थर फैल गए। वहीं ज्वालामुखी विस्फोट के बाद करीब दो किलोमीटर ऊंचा धुएं का गुबार हवा में उठा। इस खतरनाक गतिविधि को देखकर वैज्ञानिकों ने अलर्ट के स्तर को सबसे ऊंचा कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 8 किलोमीटर के खतरे क्षेत्र में कोई न जाए। बिसुक कोबोकन नदी घाटी के आसपास सबसे ज्यादा खतरा है, क्योंकि यहीं से गरम लावा और गैसें नीचे की ओर बह रही हैं।

तीन गांवों से हजारों लोग सुरक्षित स्थान पर भेजे गए

लगभग 1,000 लोगों को तीन गांवों से एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। किसी मौत की खबर नहीं है, लेकिन राख के कारण कई गांवों में दिन में अंधेरा छा गया, सल्फर की तेज गंध महसूस हुई, और दो बाइक सवार भी इसके चपेट में आ गए हैं। इंडोनेशिया की जियोलॉजी एजेंसी के चीफ मुहम्मद वाफिद ने कहा कि ईस्ट जावा प्रांत में माउंट सेमेरू से गर्म राख और चट्टान, लावा और गैस के मिक्सचर के जलते हुए बादल निकले, जो बुधवार दोपहर से शाम तक लगातार 13 किलोमीटर (8 मील) तक ढलानों से नीचे तक गए, जबकि गर्म बादलों का एक मोटा गुबार हवा में दो किलोमीटर (1.2 मील) ऊपर उठ गया, जिससे साइंटिस्ट्स ने ज्वालामुखी का अलर्ट सबसे ऊंचे लेवल पर बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पाइरोक्लास्टिक डेंसिटी करंट की एक सीरीज पहाड़ की ढलानों से नीचे आई, और ज्वालामुखी मटीरियल के तेज हिमस्खलन दक्षिणी किनारे पर बेसुक कोबोकन नदी घाटी से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे थे। वाफिद ने कहा, 'माउंट सेमेरू की भूकंपीय गतिविधि से पता चला कि विस्फोट ऊंचे लेवल पर जारी रहा और हिमस्खलन के सिग्नल की संख्या बढ़ रही थी।' '

दिसंबर 2021 में माउंट सेमेरू में हुआ था बड़ा विस्फोट

माउंट सेमेरू, जिसे महामेरू भी कहा जाता है, इतिहास में कई बार फटा है। दिसंबर 2021 के बड़े विस्फोट में 51 लोगों की मौत हुई थी और हजारों घर तबाह हो गए थे। इंडोनेशिया 'रिंग आॅफ फायर' क्षेत्र में मौजूद है, इसलिए यहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के रणनीतिक बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए रहस्यमयी विस्फोट ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। जानें हॉर्मुज की खाड़ी में हुए इस धमाके और ईरान-अमेरिका तनाव पर इसका असर।

Loading...

Jan 31, 20268:14 PM

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन सरकार ने फर्जी स्किल्ड वर्कर वीजा स्पॉन्सरशिप के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया है। स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि एजेंट फर्जी जॉब सर्टिफिकेट के जरिए प्रवासियों को धोखा दे रहे हैं।

Loading...

Jan 30, 20264:06 PM

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 24, 20264:15 PM

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: क्या रूसी तेल पर लगा 25% टैरिफ हटेगा?

भारत-अमेरिका व्यापार संबंध: क्या रूसी तेल पर लगा 25% टैरिफ हटेगा?

दावोस में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत पर लगे 25% टैरिफ को हटाने के संकेत दिए हैं। जानें रूसी तेल विवाद, 500% ड्यूटी की धमकी और भारत की 'इंडिया फर्स्ट' ऊर्जा नीति पर इसका असर।

Loading...

Jan 24, 20263:40 PM

अमेरिका: भारतीय शख्स ने पत्नी और 3 रिश्तेदारों को मारी गोली, मौत

अमेरिका: भारतीय शख्स ने पत्नी और 3 रिश्तेदारों को मारी गोली, मौत

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लॉरेंसविले शहर में पारिवारिक विवाद में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

Loading...

Jan 24, 202612:53 PM